कैंपस : डमी एडमिट कार्ड में कल से करें सुधार, आज तक शुल्क जमा करने का मौका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय सिमुलतला जमुई के कक्षा 11वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड पांच जून को जारी किया जायेगा.
संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय सिमुलतला जमुई के कक्षा 11वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड पांच जून को जारी किया जायेगा. डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार वेबसाइट https://www.bsebsimultala.com पर जाकर पांच से आठ जून तक कर सकते हैं. अभ्यर्थी अपने यूजर आइडी एवं पासवर्ड का उपयोग कर उक्त परीक्षा का डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अवलोकन कर लेंगे. डमी एडमिट कार्ड में माता का नाम, पिता का नाम, जाति कोटि, दिव्यांगता स्थिति एवं फोटो में यदि किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो अभ्यर्थी आठ जून तक त्रुटि सुधार कर सकते हैं. जिन अभ्यर्थियोें द्वारा परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया गया है, वैसे अभ्यर्थी चार जून तक परीक्षा शुल्क की राशि जमा कर सकते हैं. चार जून के बाद परीक्षा शुल्क जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन अस्वीकृत कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




