सिमुलतला आवासीय विद्यालय मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, लड़की में वैष्णवी व लड़के में केशव टॉपर

सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा छह (सत्र 2025-26) में प्रवेश के लिए 20 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा छह (सत्र 2025-26) में प्रवेश के लिए 20 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा समिति ने कहा कि अभ्यर्थी या अभिभावक समिति की वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड ने दो अलग-अलग मेरिट सूची जारी की हैं. एक लड़कियों के लिए और दूसरी लड़कों के लिए. छात्र अपनी श्रेणी के अनुसार मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं और अपना नाम व विवरण देख सकते हैं. 60 लड़कियों की मेरिट लिस्ट में वैष्णवी कुमारी 260 अंक के साथ टॉपर बनी है. दूसरे स्थान पर साक्षी कुमारी (260 अंक) व तीसरे स्थान पर साक्षी कुमारी (259 अंक) रही है. वहीं, 60 लड़के की मेरिट लिस्ट में केशव राज (272 अंक) टॉपर रहे हैं. वहीं, दूसरे स्थान पर शनी राज कुमार (269 अंक) व तीसरे स्थान पर शिवम कुमार (269 अंक) रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




