Mahashivratri 2022: बिहार से पाकिस्तान पहुंचे महादेव के पांच भक्त, कल कटासराज मंदिर में करेंगे जलाभिषेक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Feb 2022 6:18 PM
श्रद्धालुओं का जत्था 24 फरवरी को मुजफ्फरपुर से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ. ये सभी श्रद्धालु अमृतसर से सड़क मार्ग से पाकिस्तान जाएंगे और जलाभिषेक करेंगे.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पांच श्रद्धालु आज महाशिवरात्रि पर पाकिस्तान स्थित कटासराज में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. शिव मंदिर कटासराज का दर्शन करने के लिए मुजफ्फरपुर से पांच लोगों का इस बार चयन किया गया है. ये सभी श्रद्धालु भगवान श्रीराम के पुत्र लव की समाधि स्थल का भी दर्शन करेंगे. इन पांच लोगों का चयन भारत पाक समझौता 1972 के तहत हुआ है. श्रद्धालुओं का जत्था 24 फरवरी को मुजफ्फरपुर से पाकिस्तान के लिए रवाना हुए है. ये सभी श्रद्धालु अमृतसर से सड़क मार्ग से पाकिस्तान जाएंगे और जलाभिषेक करेंगे.
बता दें कि कटासराज शिव मंदिर पाकिस्तान में लाहौर के पास स्थित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता सती के शरीर को लेकर जाते समय भगवान शिव के आंखों से दो बूंद आंसू गिरे थे. उसके एक बूंद से रुद्राक्ष बना और दूसरी से पाकिस्तान के कटासराज में सरोवर का निर्माण हुआ. इस सरोवर का महत्व कैलाश में स्थित मानसरोवर के समान ही है. वहीं, अन्य कई कथाओं के अनुसार भगवान राम के पुत्र लव की समाधी स्थल भी वहीं स्थित है.
जानकारी के अनुसार भारत से श्रद्धालुओं का एक जत्था 1972 के भारत-पाक समझौता तहत पाकिस्तान जा रहा है, जिसमें मुजफ्फरपुर के भी पांच लोग शामिल हैं. इस समझौते के तहत प्रत्येक वर्ष भारत से दो सौ व्यक्तियों को कटासराज के दर्शन के लिए भारत सरकार अपने खर्च पर पाकिस्तान भेजती है. कटासराज हिंदुओं का बहुत बड़ा तीर्थ स्थल है. इस बार मुजफ्फरपुर से आचार्य डॉ. चंदन उपाध्याय, अमित कुमार, कृष्ण कुमार प्रभाकर, मनीष कुमार और पवन कुमार मेहता का चयन हुआ है. 1 मार्च शिवरात्रि के दिन वे वहां जलाभिषेक करेंगे, जिसके बाद 5 मार्च को वापसी होगी.
Also Read: Mahashivratri 2022: राशि के अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










