Mahakumbh 2025 महाकुंभ में स्नान कर लौट रही 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 6 से ज्यादा जख्मी

Updated at : 12 Feb 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
सासाराम नेशनल हाईवे पर ट्रक तथा बोलेरो की भिड़त

सासाराम नेशनल हाईवे पर ट्रक तथा बोलेरो की भिड़त

Mahakumbh 2025 सासाराम नेशनल हाईवे पर ट्रक तथा बोलेरो की भिड़त हो गई. इसमें दो महिला की मौत हो गई.

विज्ञापन

प्रमोद कुमार, सासाराम

Mahakumbh 2025 बिहार के सासाराम नेशनल हाईवे पर ट्रक तथा बोलेरो की भिड़त में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं जख्मी हो गए हैं. जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना को लेकर आस पास के लोगों ने बताया कि यह घटना रोहतास जिले के शिवसागर थाना अंतर्गत घोरघट गांव की है. हादसे में मृतकों की पहचान 45 वर्षीय लक्ष्मी चक्रवर्ती तथा 42 वर्षीय जीतू दास के रुप में हुई है. ये सभी लोग प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने के बाद बंगाल के लिए अपने घर बोलेरो लौट रहे थे, इसी क्रम में नेशनल हाईवे पर शिवसागर थाना अंतर्गत घोरघट गांव के पास सड़क पर खड़ी ट्रक में बोलेरो के टक्कर मारने के बाद ये घटना हुई है.


टक्कर में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. जिसमें दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस सभी घायलों को सदर अस्पताल सासाराम भेजा है. जहां चिकित्सक ने दो महिला श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया है.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन