प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ

रेलवे ट्रैक के किनारे से ग्रामीणों की सूचना पर 112 की पुलिस टीम और रेल पुलिस ने एक प्रेमी युगल को बेहोशी की हालत में बरामद किया
प्रतिनिधि, फतुहा गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दानापुर रेलमंडल के पटना बख्तियारपुर रेललाइन पर फतुहा स्टेशन और बुद्धदेवचक रेलवे हाल्ट के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे से ग्रामीणों की सूचना पर 112 की पुलिस टीम और रेल पुलिस ने एक प्रेमी युगल को बेहोशी की हालत में बरामद किया. दोनों जहरीला पदार्थ का सेवन किये हुए थे. पुलिस ने उन्हें फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से पीएमसीएच भेजा गया. प्रेमी युगल नालंदा जिला के थरथरी थाना क्षेत्र के निवासी है.मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनो एक ही गांव के हैं. दोनों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




