ePaper

Lok Sabha Elections: बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, विजय शंकर दुबे के बेटे ने थामा भाजपा का दामन

Updated at : 16 May 2024 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Elections: बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, विजय शंकर दुबे के बेटे ने थामा भाजपा का दामन

Lok Sabha Elections: पटना. महाराजगंज के कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे कुमार सत्यम ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया. लोकसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है.

विज्ञापन

Lok Sabha Elections: पटना. लोकसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. महाराजगंज के कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे कुमार सत्यम ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. सत्यम के साथ कई और नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं. इस मौके पर मंगल पांडेय भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ी है. भाजपा की सदस्यता लेनेवालों में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं. इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं.

पीएम मोदी की कार्यशैली से हुआ प्रभावित

सत्यम दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को देखते हुए प्रभावित हुआ. बीजेपी के कामकाज जो तरीका है उससे मैं प्रभावित हुआ हूं. देश को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त सरकार की जरूरत है. इस सवाल पर कि क्या आपके पिता कांग्रेस से विधायक हैं तो आपने उनसे पूछा था शामिल होने से पहले इस पर कहा कि मैं भारत का स्वतंत्र नागरिक हूं. मेरे पास अपनी विचारधारा है. युवा हूं. पिता को प्रभावित करके क्या बीजेपी में लाएंगे इस पर सत्यम ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं. मैं अपनी बात करूंगा कि मैं किस पार्टी की विचारधारा को सपोर्ट करूंगा. किसके लिए वोट मांगेंगे. क्या पिता जी नाराज हैं? इस पर सत्यम ने कहा कि यह सवाल उन्हीं से पूछा जाए.

Also Read: Lok Sabha Elections: पीएम मोदी 21 मई को आयेंगे बिहार, सातवें दौरे में करेंगे इन शहरों में रैली

महाराजगंज सीट पर चुनाव से पहले लगा झटका

कुमार सत्यम महाराजगंज से आते हैं. महाराजगंज लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है. यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे उम्मीदवार हैं. लोकसभा चुनाव के बीच महाराजगंज में कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है. ऐसी खबर है कि कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे महराजगंज से टिकट चाह रहे थे. हालांकि टिकट बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को मिला. अब सत्यम के भाजपा में आने के बाद महाराजगंज में आकाश सिंह की राह पहले से मुश्किल हो गयी है. माना जा रहा है कि सत्यम बड़ी संख्या में वोट को इधर उधर करेंगे.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन