Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: बिहार में 6 बजे तक 58.58 फीसदी मतदान, सबसे अधिक कटिहार में
Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर मतदान हो रहा है. दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं. पढ़ें मतदान से जुड़ी हर बड़ी खबर यहां…
Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: 06 बजे तक 58.58 प्रतिशत मतदान
बिहार में दूसरे चरण की पांच सीटों पर 06 बजे तक 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ. जिसमें..
किशनगंज – 64 प्रतिशत
कटिहार – 64.6 प्रतिशत
पूर्णिया – 59.94 प्रतिशत
भागलपुर – 51 प्रतिशत
बांका – 54 प्रतिशत
कुल- 58.58 प्रतिशत
Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: 85 वर्षीय उमेश मिश्र ने बेटे के साथ डाला वोट

कहलगांव के बूथ संख्या 170 पर मतदान करने के बाद 85 वर्षीय उमेश मिश्र अपने बेटे के साथ मतदान चिह्न दिखाते हुए. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैं वोट डालने के लिए भागलपुर से कहलगांव आया हूं. मैं अपना वोट डालकर बहुत खुश हूं’ जिसका भी नाम वोटर लिस्ट में है उसे वोट जरूर डालना चाहिए।
Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: बिहार में तीन बजे तक 44.24 % मतदान
बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक 44.24 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे अधिक वोटिंग पूर्णिया में 46.68 प्रतिशत, कटिहार में 46.76, किशनगंज में 45.58, बांका में 42.89 और भागलपुर में 39.49 फीसदी वोटिंग हुई है.
Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: बिहार में तीन बजे तक 44.24 % मतदान
बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक 44.24 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे अधिक वोटिंग पूर्णिया में 46.68 प्रतिशत, कटिहार में 46.76, किशनगंज में 45.58, बांका में 42.89 और भागलपुर में 39.49 फीसदी वोटिंग हुई है.
Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: बिहार में तीन बजे तक 44.24 % मतदान बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक 44.24 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे अधिक वोटिंग पूर्णिया में 46.68 प्रतिशत, कटिहार में 46.76, किशनगंज में 45.58, बांका में 42.89 और भागलपुर में 39.49 फीसदी वोटिंग हुई है.
Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: भागलपुर में मनिहारी गांव के लोगों ने किया वोट बहिष्कार
भागलपुर जिला के सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र के ( बांका लोकसभा क्षेत्र ) बूथ संख्या 192 पर पहले मनहारी गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार किया, लेकिन उसी बूथ दूसरे गांव के मतदाता जब मतदान करने लगे तो मनहारी के लोगों ने विरोध किया. इसी पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर विरोध करने वाले लोगों को खदेड़ा. बूथ के बहार हंगामा किया गया. कई थाना के पुलिस टीम के साथ पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण किया गया है.
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए