14 लाख की शराब बरामद पिकअप चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
14 लाख की शराब बरामद पिकअप चालक गिरफ्तार

patna news: मसौढ़ी. पटना-गया-डोभी एनएच-22 के मसौढ़ी थाना स्थित नदौल के पास स्थापित आबकारी विभाग चेकपोस्ट के पास सोमवार की दोपहर आबकारी पुलिस ने एक पिकअप पर लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की.

विज्ञापन

मसौढ़ी. पटना-गया-डोभी एनएच-22 के मसौढ़ी थाना स्थित नदौल के पास स्थापित आबकारी विभाग चेकपोस्ट के पास सोमवार की दोपहर आबकारी पुलिस ने एक पिकअप पर लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस मौके से पिकअप का चालक जो गया जिले के मोहनपुर थाना स्थित सिमरिया का रहने वाले रामजी प्रसाद के पुत्र विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पिकअप के आगे कार से चल रहा लाइनर फरार हो गया. शराब पिकअप में प्याज की दर्जनों बोरियां के नीचे छिपाकर रखी थी. बरामद शराब कुल सौ कार्टन है. जिसकी कीमत करीब चौदह लाख रुपये आंकी गयी है. आबकारी अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक विपिन ने पूछताछ में बताया कि उसे झारखंड के चौपारण में एक व्यक्ति द्वारा पिकअप दी गयी और कहा गया था कि पटना बाजार समिति जाकर वहां संजू नाम का व्यक्ति तुमसे संपर्क करेगा उसे गाड़ी दे देना है. इसके एवज में उसे पांच हजार रुपये दिया गया था. उन्होंने बताया कि पूछताछ में विपिन ने बताया कि पिकअप के आगे कार से चल रहे कुछ लोग जो लाइनर का काम कर रहे थे, मेरे पकड़े जाने के बाद फरार हो गये. पुलिस पटना बाजार समिति में संजय नाम के व्यक्ति के संबंध में पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन