720 केन बीयर के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
720 केन बीयर के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने सिपारा के पास छापेमारी कर 720 केन बीयर के साथ शराब तस्कर रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पटना . उत्पाद विभाग की टीम ने सिपारा के पास छापेमारी कर 720 केन बीयर के साथ शराब तस्कर रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. रमेश कुर्जी बालू पर का रहने वाला है. उसकी कार भी टीम ने जब्त की है. बताया जाता है कि रमेश कार से बीयर की खेप लेकर पटना पहुंचा था, जिसकी सप्लाइ कुम्हरार में एक अन्य तस्कर को करनी थी. इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर रमेश को पकड़ लिया और उसकी कार से केन बीयर बरामद कर लिया गया. बरामद कार झारखंड में रजिस्टर्ड है. सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि शराब की खेप गयाजी से लायी जा रही थी. उसे किसे सप्लाई करना था, इस संबंध में जानकारी मिल गयी है. उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. बरामद बीयर की कीमत करीब एक लाख रुपये है. केस दर्ज करने के बाद शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Durgesh Kumar

लेखक के बारे में

By Durgesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन