स्कॉर्पियो से लायी गयी शराब की खेप बरामद, तस्कर फरार

पुलिस ने राजेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक स्कॉर्पियो से लायी गयी शराब की खेप को बरामद किया है. हालांकि, गाड़ी में रहे दो शराब तस्कर भागने में सफल रहे.
पटना. कदमकुआं थाने की पुलिस ने राजेंद्र नगर ओवरब्रिज के समीप एक स्कॉर्पियो से लायी गयी शराब की खेप को बरामद किया है. पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. उसमें से 500 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली हैं. हालांकि, गाड़ी में रहे दो शराब तस्कर मौके पर भागने में सफल रहे. ये लोग राजेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे किसी को शराब की खेप सौंपने वाले थे. इतने में ही गुप्त सूचना के आधार पर कदमकुआं थाने की पुलिस पहुंच गयी. पुलिस को देख कर शराब तस्कर गाड़ी से कूद कर भाग निकले. इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो की जांच की, तो उसमें शराब मिली. साथ ही स्कॉर्पियो भी चोरी की है. टाउन डीएसपी अशोक सिंह ने बताया कि यह गाड़ी कहां से चोरी की गयी है, इसकी जांच की जा रही है. साथ ही शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










