कैंपस : पीयू : उच्च शिक्षा में डेटा संचालित विश्लेषण की अहम भूमिका
Updated at : 07 Sep 2024 7:14 PM (IST)
विज्ञापन

पटना विवि के सांख्यिकी विभाग की ओर से शनिवार को आधुनिक युग डेटा विश्लेषण की तकनीक पर व्याख्यान का आयोजन किया गया
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
पटना विवि के सांख्यिकी विभाग की ओर से शनिवार को आधुनिक युग डेटा विश्लेषण की तकनीक पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार ने की. मुख्य वक्ता के रूप में सांख्यिकी विभाग के सहायक अध्यापिका डॉ सुरभि सुमन ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए डेटा विश्लेषण काफी महत्वपूर्ण हो गया है. डेटा विश्लेषण की सटीक जानकारी के साथ श्रम सांख्यिकी और अन्य राष्ट्रीय बाजार की डिमांड को भी पहचाना जा सकता है. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही डाटा विश्लेषण की मदद से विद्यार्थियों के डिजिटल कौशल में भी वृद्धि होती है. इसके साथ ही निरंतर विकसित होती तकनीकी दुनिया पर फोकस के लिए भी बेहतर तरीके से विद्यार्थियों को तैयार किया जा सकता है. डॉ सुरभि ने आधुनिक डेटा विश्लेषण तकनीक की जानकारी दी. विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार ने कहा कि इस आधुनिक युग में डाटा एनालिसिस की काफी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में सांख्यिकी व डाटा विश्लेषण का संबंध काफी गहरा होता जा रहा है, इसके महत्व को समझना आवश्यक है. इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ कुमार सत्येंद्र, डॉ मनोज कुमार रस्तोगी, डॉ रुमाना सेहला, डॉ परमीत कुमार विनीत, डॉ राजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




