ePaper

मीटिंग-मीटिंग खेल रहे हैं इंडी गठबंधन के नेता : विजय सिन्हा

Updated at : 06 Jun 2024 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
मीटिंग-मीटिंग खेल रहे हैं इंडी गठबंधन के नेता : विजय  सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला. कहा कि तुक्के से पहले की अपेक्षा कुछ ज्यादा सीटें जीत लेने वाले इंडी गठबंधन के नेता अपने लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हुए मीटिंग-मीटिंग खेलने में लग गये हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला. कहा कि तुक्के से पहले की अपेक्षा कुछ ज्यादा सीटें जीत लेने वाले इंडी गठबंधन के नेता अपने लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हुए मीटिंग-मीटिंग खेलने में लग गये हैं. साथ ही भ्रामक बयानबाजी के जरिये सरकार को लेकर संशय पैदा करने का असफल प्रयास कर रहे हैं. उनके सत्ता के स्वार्थ से भरे मंसूबे कभी सफल नहीं होने वाले. बहुत जल्द उनका जमघट बिखर जाने वाला है. उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में लगातार तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है.1962 के बाद आजाद भारत के इतिहास में पहली बार कोई दल या गठबंधन लगातार तीसरी बार सत्तासीन होने जा रहा है. एनडीए के घटक केवल सत्ता के लोभ में एक साथ जुटे हुए दल नहीं हैं, बल्कि भ्रष्टाचारमुक्त विकसित भारत की सोच रखने वाले एक-दूसरे के स्वाभाविक सहयोगी हैं. श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री बिना थके राष्ट्रधर्म का व्रत लेकर जनसेवा करने वाले नेता हैं. जिस प्रकार विगत 10 वर्षों में ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र को उन्होंने जमीन पर उतारा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन