लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद सहित अन्य को मिली जमानत, 1-1 लाख के मुचलके पर मिली बेल
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Oct 2024 10:57 AM
लालू यादव (File)
Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में आज लालू परिवार की दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट ने लालू यादव समेत 9 लोगों को जमानत दे दी है. बता दें कि 1-1 लाख के निजी मुचलके पर सभी को बेल मिली है.
Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में आज लालू परिवार की दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट ने लालू यादव समेत 9 लोगों को जमानत दे दी है. बता दें कि 1-1 लाख के निजी मुचलके पर सभी को बेल मिली है. सुनवाई के लिए कोर्ट में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेजप्रताप और मीसा भारती पहुंचे थे. पहली बार इस मामले में कोर्ट की तरफ से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को समन किया गया था.
कोर्ट में पेशी के लिए लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी मीसा भारती और रोहिणी के साथ रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. बता दें कि तेजप्रताप पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे. तेजस्वी यादव दुबई थे तो रविवार देर रात वे दिल्ली पहुंचे.
लालू ने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से कहा- मोदी की हार तय
दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा की हार तय है. वहीं, सांसद मीसा भारती ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है.
Also Read: मुकेश सहनी ने कहा: इस बार बिहार में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार, संविधान विरोधियों को चटाएंगे धूल
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था- तेजप्रताप की संलिप्तता से इनकार नहीं
बता दें कि ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट को एक्सेप्ट करने के बाद 18 दिन पहले कोर्ट ने लालू परिवार समेत इस मामले में शामिल अखिलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा था. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि तेजप्रताप यादव की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है. वह एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक भी थे.
ED ने 6 अगस्त को 11 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 6 अगस्त को 11 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी. इनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें लल्लन चौधरी, हजारी राय, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश्वर सिंह, रविंदर कुमार, स्व. लाल बाबू राय, सोनमतिया देवी, स्व. किशुन देव राय और संजय राय शामिल हैं. लल्लन चौधरी की पत्नी ने पति की मृत्यु से जुड़ी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी कोर्ट में प्रस्तुत किया है. कोर्ट ने मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल करने का आदेश दिया था.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










