'लालू यादव के कई विधायक एनडीए के संपर्क में', बीजेपी विधायक शैलेंद्र ने किया बड़ा दावा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jan 2025 8:57 PM
भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र
Lalu Yadav MLA News: भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा है कि लालू यादव के लिए 2010 वाली स्थिति आने वाली है. उनके कई विधायक एनडीए के टच में हैं.
Lalu Yadav MLA News: लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार को अपने साथ लाने के ऑफर देने के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. जदयू, बीजेपी और एनडीए में नेता लालू यादव के इस बयान को बेतुका और बेबुनियाद बता रहे हैं तो महागठबंधन में शामिल नेताओं का कहना है कि अगर सीएम नीतीश इधर आते हैं तो उनका स्वागत है. इसी कड़ी में भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने लालू यादव को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है.
बीजेपी विधायक बोले- लालू यादव कर रहे दिग्भ्रमित
इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा, ‘इनको अब डर समा गया है. उन्हें लग गया कि 2010 वाली स्थिति आने वाली है. कार्यकर्ताओं को भी भय सताने लगा है कि सत्ता में अब महागठबंधन नहीं आएगी. इसलिए लालू यादव उन्हें दिग्भ्रमित करने के लिए ये सब बयान दे रहे हैं. राजद को नीतीश ने दो बार सत्ता से बाहर उनके बुरे कारनामे के लिये ही किया है. लालू यादव और तेजस्वी यादव का बयान अलग अलग है. इससे साफ है कि बाप बेटे में मेल नहीं है. बाप चाह रहा है किसी तरह अपने बेटे को मुख्यमंत्री की गद्दी पर चढ़ा दें और बेटा कार्यकर्ताओं के बीच बने रहना चाहता है. हम जो बोले स्टैंड क्लियर है. इनका कई विधायक टूट रहा है और एनडीए के सम्पर्क में है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
RJD प्रवक्ता बोले- 2025 में एनडीए सरकार को हटाना है
राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “बिहार की जनता ने साल 2025 में सरकार बदलने का मन बना लिया है. लालू प्रसाद यादव बड़े दिलवाले नेता हैं, उनके यहां सभी के लिए दरवाजे खुले रहते हैं. मीडिया बार-बार उनसे एक ही सवाल पूछ रही थी, इसलिए उन्होंने बोल दिया. लेकिन, बिहार की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि साल 2025 में इंडिया ब्लॉक गठबंधन व तेजस्वी यादव की सरकार बनानी है. वर्तमान में चल रही एनडीए सरकार को हटाना है.’
इसे भी पढ़ें: ‘2025 में 25 सीट भी नहीं जीत पाएंगे तेजस्वी यादव’, जीतन मांझी के बेटे ने किया बड़ा दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










