Lalu Family Controversy: बहन ने अपने जीवन की सबसे बड़ी कुर्बानी दी, नाराज रोहिणी पर बोले तेजस्वी- दीदी की इच्छा कभी स्वार्थ में नहीं

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Sep 2025 2:55 PM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य की तस्वीर

Lalu Family Controversy: RJD नेता तेजस्वी यादव ने रोहिणी आचार्य के योगदान और सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं. उन्होंने परिवार और पार्टी दोनों में उनके योगदान की सराहना की और कहा कि उनके स्वार्थ की कभी इच्छा नहीं रही.

विज्ञापन

Lalu Family Controversy: लालू परिवार में रोहिणी आचार्य को लेकर चल रही सियासी चर्चाओं के बीच RJD नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार मीडिया से बातचीत में अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि पार्टी और परिवार में किसी की भी मां-बहन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं.

तेजस्वी ने कहा, “किसी की मां-बहन पर इस तरह का लांक्षण लगाना ठीक नहीं है. रोहिणी दीदी की इच्छा कभी भी स्वार्थ में नहीं रही. उन्होंने हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है. ना टिकट पाने की इच्छा थी, ना किसी को टिकट दिलाने की, ना कोई पद पाने की. उनका मकसद सिर्फ हमारे साथ खड़ा होना और पार्टी की सेवा करना रहा है.”

रोहिणी दीदी अपने जीवन की बड़ी कुर्बानी दी- तेजस्वी

उन्होंने रोहिणी आचार्य के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनकी बड़ी बहन हैं और उन्होंने अपने जीवन की बड़ी कुर्बानी दी. “शायद ही आज के दिन में कोई अपने परिवार के सदस्य को किडनी दे. तेजस्वी ने कहा कि छपरा की जनता चाहती थी कि उन्हें टिकट मिले, और लालू जी ने जनता और कार्यकर्ताओं की बात सुनकर उन्हें मौका दिया.”

तेजस्वी ने कहा- ट्रोलर्स पर ध्यान देने की जरूरत नहीं

तेजस्वी ने बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने उस समय रोहिणी के योगदान को लेकर अनुचित टिप्पणी की थी. “एक बेटी और पिता के रिश्ते पर ऐसे लांक्षण लगाना भाजपा की संस्कृति है.” उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और ट्रोलर्स हर जगह टिप्पणी करते रहते हैं. “कुछ लोग बीजेपी के, कुछ ट्रोलर्स हैं. हमें उन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

Also Read: Video: मोदी के सामने बिहार की महिला ने भोजपुरी में गजब बोला, PM मुस्कुराते हुए बोले- आप तो बहुत सुपरफास्ट बोलती हैं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन