ब्रह्मपुर आशीर्वाद कॉलोनी में लाखों की चोरी

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 18 Aug 2025 8:31 PM

विज्ञापन

patna news: फुलवारीशरीफ. थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर आशीर्वाद कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर आशीर्वाद कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाया. जानकारी के मुताबिक पीड़ित अनिल कुमार, पिता सुरेश प्रसाद, रानीपुर रोड ब्रह्मपुर के निवासी हैं. वे पिछले 15 वर्षों से फुलवारी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-28 में रह रहे हैं और प्रखंड कार्यालय में अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर वे अपने परिवार के साथ पैतृक गांव बिक्रम थाना क्षेत्र के खोऱैठा गये थे. 18 अगस्त की शाम जब परिवार वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. घर के भीतर घुसे तो सभी कमरों का ताला टूटा देख दंग रह गये. चोरों ने पूरे घर का कमरा खंगाल डाला था. आलमारी में रखे करीब 70-80 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे. चोरी गये सामान में सोने की अंगूठियां, चेन, चांदी की पायल, बिछिया, पैर की अंगूठियां और महिलाओं के अन्य आभूषण शामिल हैं. परिवार का कहना है कि बच्चों की जमा पूंजी और महिलाओं द्वारा छुपाकर रखे गये 10 हजार रुपये भी चोरी कर लिये गये. थानाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और चोरों की तलाश तेज कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन