सिर्फ पढ़ाई नहीं अब साख की लड़ाई, पटना के दो शिक्षकों के बीच की जंग का पूरा सच क्या?

Updated:
विज्ञापन
Khan-Sir-and-Roshan-Sir

खान सर और रोशन सर की तस्वीर

Khan Sir vs Roshan Anand: बिहार की राजधानी पटना में दो बेहद मशहूर कोचिंग सेंटर्स के बीच की आपसी होड़ अब एक खतरनाक मोड़ ले चुकी है. खान सर और ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के बीच का यह विवाद सिर्फ कोचिंग चलाने और ज्यादा से बात बच्चों को लुभाने तक सीमित नहीं रहा. अब इस पूरे मामले में छात्र, पुलिस प्रशासन, जेल और सोशल मीडिया का वार-पलटवार सब कुछ शामिल हो चुका है.

विज्ञापन

Khan Sir vs Roshan Anand: पटना में सरकारी नौकरी की तैयारी कराने वाले दो सबसे बड़े नाम हैं. इनमें से एक खान सर हैं, जो अपने सरल, ठेठ और अनोखे अंदाज में पढ़ाने के लिए लाखों छात्र-छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उनके चाहने वाले सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में मौजूद हैं. दूसरी तरफ ज्ञान बिंदु एकेडमी है, जिसे रौशन आनंद चलाते हैं. उन्होंने भी अपनी बेहतरीन ऑनलाइन क्लासेस और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दम पर बहुत कम समय में छात्रों का एक बहुत बड़ा आधार तैयार किया है. चूंकि दोनों ही संस्थान एक ही तरह के प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाते हैं, इसलिए इनके बीच अंदरूनी खींचतान काफी समय से चल रही थी.

खान सर के सेंटर पर हमला और रौशन आनंद की जेल यात्रा

यह पूरा मामला तब अचानक चर्चा में आया जब कुछ दिनों पहले पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भारी हंगामा हो गया. पुलिस के आधिकारिक बयानों के मुताबिक कुछ अज्ञात असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और उन्होंने कोचिंग के मेन गेट पर जमकर बवाल काटा.

इस दौरान वहां सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसे बेहद गंभीर चोटें आईं. पटना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और इस हमले के पीछे मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके कुछ अन्य साथियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.

गिरफ्तारी के बाद पटना में छात्रों का भारी प्रदर्शन

जैसे ही रौशन आनंद की गिरफ्तारी की खबर आई, वैसे ही दोनों कोचिंग संस्थानों के छात्र सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने आ गए. इंटरनेट पर खान सर के समर्थकों और ज्ञान बिंदु एकेडमी के सपोर्टर्स के बीच वीडियो और पोस्ट डालने की होड़ मच गई. इससे माहौल और ज्यादा गरमा गया. यह विवाद सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहा. गुरुवार को ज्ञान बिंदु एकेडमी से जुड़े सैकड़ों छात्र-छात्राएं रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतर आए.

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का सीधा आरोप था कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की है और पूरे मामले की जांच पूरी तरह पक्षपातपूर्ण तरीके से की जा रही है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने यह मांग भी उठाई कि इस पूरे बवाल के लिए खान सर के खिलाफ भी सख्त कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए. इस बड़े प्रदर्शन के दौरान पटना पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी तरह की हिंसक परिस्थिति को संभाला जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्यों भड़क रही है आग

यह घटना सिर्फ दो कोचिंग सेंटरों की मामूली लड़ाई नहीं है, बल्कि यह एक बहुत बड़े बदलाव की ओर इशारा करती है. आज के दौर में कोचिंग चलाने वाले ये शिक्षक सिर्फ पढ़ाने वाले टीचर नहीं रह गए हैं, बल्कि वे बहुत बड़े पब्लिक फिगर और सेलिब्रिटी बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स हैं. इसके कारण छात्र उनके साथ पूरी तरह से भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं. यही मुख्य वजह है कि जब भी इन शिक्षकों के बीच कोई व्यक्तिगत या कारोबारी विवाद होता है, तो छात्र पढ़ाई छोड़कर सड़कों पर उतर आते हैं और कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ा संकट खड़ा हो जाता है.

इसे भी पढ़ें: ‘खड़े होकर क्या कर रहे, गोली चलाओ’, खान सर के आदेश पर बॉडीगार्ड्स ने दागी गोलियां

कोचिंग की छुट्टी होने के बाद पटना पुलिस खान सर पर कस सकती है शिकंजा, प्रशासन ने की ये अपील

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन