बिहार की लड़की को फेसबुक फ्रेंड से इश्क हुआ तो प्रेमी को मिलने बुलाया, मकई खेत में धराए तो मंदिर में हुई शादी

Updated at : 26 Feb 2025 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
katihar marriage news

शादी के बाद युवक-युवती

Bihar News: कटिहार में एक युवती को फेसबुक फ्रेंड से इश्क हुआ तो उसे मिलने के लिए बुलाया. लड़का उसे लेकर मकई के खेत में पहुंच गया तो दोनों की शादी ग्रामीणों ने करा दी.

विज्ञापन

बिहार के कटिहार जिले में प्रेम-प्रसंग की एक अजीबो-गरीब कहानी सामने आयी है. एक युवक और युवती की शादी ग्रामीणों ने स्थानीय हनुमान मंदिर में करवायी. दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों की पहचान का माध्यम सोशल मीडिया बना था. फेसबुक और इंस्टाग्राम मैसेंजर से हुई दोस्ती पहले प्यार में बदली. उसके बाद दोनों मिलने के लिए राजी हुए. इस दौरान मकई के खेत में चोरी-छिपे मुलाकात करते पकड़े गए तो गांव वालों ने शादी करवा दी. फलका थाना क्षेत्र के अमोल गांव का यह मामला है.

सोशल मीडिया पर मिले, प्यार हुआ तो पार्क मिलने पहुंचे

मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार के अमोल गांव की एक 18 वर्षीय युवती और पूर्णिया जिले के सहरा ग्राम निवासी 22 वर्षीय युवक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से जुड़े. दोनों एक-दूसरे से अंजान थे. लेकिन दोस्ती हुई और दोनों ने एक-दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दे दिया. दोनों बातचीत करने लगे. इस दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया. वहीं प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए कोढ़ा पार्क बुला लिया जिसके बाद प्रेमी भी उक्त जगह मिलने पहुंचा था.

ALSO READ: पीएम मोदी ने मखाना खाने का राज खोला तो लालू यादव ने कसा तंज, बोले- अगली बार ये खाएंगे प्रधानमंत्री…

प्रेमिका को लेकर खेत पहुंच गया प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करवा दी शादी

दोनों पार्क में घूमे-फिरे. उसके बाद युवक अपनी प्रेमिका को पहुंचाने उसके गांव चला गया. इस दौरान गांव के पास ही एक मक्के के खेत में दोनों मिल रहे थे. उन्हें खेत में बातचीत करते कुछ ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों को मामला संदिग्ध लगा. जिसके बाद पूछताछ की गयी.स्थानीय ग्रमीणों के द्वारा लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सामने ही गांव के ही हनुमान मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी.

शादी से हैं खुश युवक-युवती

युवती ने बताया कि वो दोनों फेसबुक और इंस्टाग्राम मैसेंजर के माध्यम से एक दूसरे से मिले थे. पिछले छह महीने से वो पूर्णिया जिले के के-नगर थाना क्षेत्र के सहरा ग्राम निवासी उक्त युवक से काफी ज्यादा प्यार करती आ रही है. युवती ने कहा कि अब दोनों ने शादी भी कर ली है. वहीं युवक ने भी सच्चा प्यार करने की बात कही और कहा कि वो इस शादी से खुश है. बताया कि ग्रामीणों के मौजूदगी में दोनों की रजामंदी से सिंदूरदान कर शादी रचाई गयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन