ePaper

Kal Ka Mausam: सूर्य के दक्षिणायन होता देख बिहार से विदा हुआ मॉनसून, कल आसमान में रहेंगे बादल पर बरसेंगे नहीं

Updated at : 07 Oct 2024 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam: सूर्य के दक्षिणायन होता देख बिहार से विदा हुआ मॉनसून, कल आसमान में रहेंगे बादल पर बरसेंगे नहीं

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के कुछ इलाकों में बादल छाये रहेंगे, लेकिन बरसेंगे नहीं. बूंदा बूंदी की संभावना भी अब नवरात्रि के बाद ही दिख रही है. बारिश कम होने के बावजूद तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में मंगलवार को मौसम सुहाना बना रहेगा. बारिश का मौसम लगभग जा चुका है. बिहार के अधिकतर हिस्सों से मॉनसून विदा हो चुका है. वैसे गंगा के पश्चिमी बंगाल और उसके आसपास के उत्तरी भागों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र तल से औसतन 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला है. इसके प्रभाव से अगले तीन-चार दिनों के बाद ही बिहार में बारिश की संभावना दिख रहे हैं.

खत्म हुआ बारिश का मौसम, विदा हुआ मॉनसून

अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह बारिश पूरी तरह से रुक जायेगी. ऐसा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के कारण हो रहा है, जिसकी वजह से आसमान में बादल कम दिखाई दे रहे हैं. 30 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की अवधि खत्म हो चुकी है. बिहार के अधिकतर हिस्सों से मॉसून की विदाई हो चुकी है.

किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी नहीं

अक्टूबर की शुरुआत से ही बिहार के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है, लेकिन सोमवार से बारिश में कमी आई है. मौसम विभाग ने मंगलवार को किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी है. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के कुछ इलाकों में बादल छाये रहेंगे, लेकिन बरसेंगे नहीं. बूंदा बूंदी की संभावना भी अब नवरात्रि के बाद ही दिख रही है. बारिश कम होने के बावजूद तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में 100 साल पुराने करीब 18 करोड़ रेवेन्यू रिकॉर्ड, अब तक इतने दस्तावेज हुए स्कैन

दक्षिणायन हो रहे सूर्य

मौसम विभाग का कहना है कि सूर्य अब धीरे-धीरे दक्षिणायन हो रहा है, जिसके कारण सूर्य की किरणें थोड़ी तिरछी होती जा रही है. सुबह और शाम के समय वायुमंडल की आद्रता 70 से 80 फीसदी रहती है, जबकि दोपहर में आद्रता काम हो जाती है. इसकी वजह से आसमान में बादल होने के बावजूद दिन में धूप में थोड़ी गर्मी रहेगी, जबकि सुबह और शाम में हल्का ठंड महसूस किया जा सकता है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन