ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार में हो गई कोल्ड की एंट्री, कल इन शहरों में होगी ठंड बढ़ने से सिहरन की अनुभूति

Updated at : 14 Oct 2024 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam: बिहार में हो गई कोल्ड की एंट्री, कल इन शहरों में होगी ठंड बढ़ने से सिहरन की अनुभूति

Kal Ka Mausam: बिहार में शरद ऋतु की शुरुआत हो गई है. सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे शहरों में लोगों को ठंड बढ़ने से सिहरन की अनुभूति होगी. जिसका सेहत पर असर पड़ेगा. सेहत को लेकर लोगों को सचेत रहने की जरुरत है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून विदा हो चुका है. बिहार में शरद ऋतु की शुरुआत हो गई है. सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मंगलवार को बिहार का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस की जा सकती है. गया, पटना और रोहतास जैसे शहरों में पारा धड़ाम से गिर सकता है. ऐसे शहरों में लोगों को ठंड बढ़ने से सिहरन की अनुभूति होगी. जिसका सेहत पर असर पड़ेगा. सेहत को लेकर लोगों को सचेत रहने की जरुरत है.

कुछ जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, खासकर सुपौल, अररिया, किशनगंज, और भागलपुर जैसे जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिनों तक बिहार के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की उम्मीद है, जबकि दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे उमस बढ़ेगी.

Also Read: यूपी में भी बहुत सरल थी दुर्गापूजा की 250 साल पुरानी पद्धति, बिना वैदिक मंत्र के पूजा करने का था विधान

बिहार में कितनी पड़ेगी ठंड

बिहार में इस साल शरद ऋतु में कितनी ठंड पड़ेगी, इस बारे में IMD ने अभी कोई भविष्यवाणी नहीं की है. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का निर्धारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता पर निर्भर करता है. पिछले दो वर्षों से दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुए, जिसके कारण ठंड कम रही. इस बार भी मौसम वैज्ञानिक पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और उसी के आधार पर ठंड के बारे में कोई पूर्वानुमान जारी करेंगे.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन