Kal Ka Mausam: महालया के साथ बरसेंगे बिहार में बादल, इन जिलों में कल हल्की बूंदाबांदी के आसार

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Kal Ka Mausam: उम्मीद है कि 15 अक्टूबर के बाद ही इसकी वापसी होगी. मौसम विभाग का कहना है कि एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य प्रदेश पर कल बना हुआ था वह अब कमजोर हो गया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में इस बार नवरात्रि का मजा किरकिरा हो सकता है. दो अक्टूबर से दुर्गा पूजा की शुरुआत हो रही है और इस बीच बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है. शारदीय नवरात्रि के पहले महालया यानी 2 अक्टूबर को बिहार के पूर्वी भाग में कई स्थानों पर वर्षा होने के संकेत हैं. हालांकि इसके बाद के लिए कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन मौसम विभाग के ग्राफ के अनुसार पटना सहित कई जिलों में बादलों की गतिविधि देखने को मिल सकती है. दुर्गा पूजा के बीच हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं.

बिहार में 15 अक्टूबर को होगी मॉनसूप की वापसी

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की अवधि एक जून से 30 सितंबर तक होती है. यह सोमवार (30 सितंबर) को समाप्त हो गई है, लेकिन बिहार से मानसून की वापसी अभी तक नहीं हुई है. उम्मीद है कि 15 अक्टूबर के बाद ही इसकी वापसी होगी. मौसम विभाग का कहना है कि एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य प्रदेश पर कल बना हुआ था वह अब कमजोर हो गया है. मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से देखें तो ऐसा लग रहा है कि दशहरा मेले में बारिश हुई तो मजा खराब हो सकता है.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में 100 साल पुराने करीब 18 करोड़ रेवेन्यू रिकॉर्ड, अब तक इतने दस्तावेज हुए स्कैन

बिहार में इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार के उत्तर-पश्चिम इलाके और उत्तर-मध्य इलाकों के कुछ जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और दरभंगा शामिल हैं. इन जिलों में एक-दो स्थानों पर बिजली चमकने और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है. कहीं-कहीं बादल भी छाए रहेंगे. बिहार में दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहेगा जबकि रात के तापमान में अब धीरे-धीरे गिरावट होगी. मंगलवार को तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कई जगहों पर हल्की और मध्यम स्तर की बारिश हुई है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन