पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कदमकुआं सीसी ने खगौल सीसी को हराया

Updated at : 18 Jun 2024 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कदमकुआं सीसी ने खगौल सीसी को हराया

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबले में कदमकुआं सीसी ने खगौल सीसी को तीन विकेट से पराजित किया.

विज्ञापन

पटना. पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबले में कदमकुआं सीसी ने खगौल सीसी को तीन विकेट से पराजित किया. विजेता टीम के आर्यन यादव (16 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गये मुकाबले में खगौल सीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन बनाये. पवन कुमार ने नाबाद 77 रन की पारी खेली. आर्यन यादव ने तीन विकेट चटकाये. जवाब में कदमकुआं सीसी ने 25.4 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया. निखिल राज ने नाबाद 70 रन बनाये. आर्यन यादव ने नाबाद 16 रन की पारी खेली. पीयूष और विनय ने दो-दो विकेट चटकाये.

संक्षिप्त स्कोर :

खगौल सीसी – 30 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन, पवन नाबाद 71, प्रियांशु कुमार यादव 26, रूपेश 12, साहिल कुमार 14, रवि कुमार 19, आदित्य नाबाद 18, दिनेश 1/18, आयुष राज 1/33, आर्यन यादव 3/43. कदमकुआं सीसी – 25.4 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन, अभय राज 17, दिनेश 30, निखिल राज नाबाद 70, आर्यन यादव नाबाद 16, अतिरिक्त 32, पीयूष कुमार 2/34, विनय कुमार 2/16, रूपेश 1/44, आयुष कुमार 1/37.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन