प्रो कबड्डी की तर्ज पर बिहार में होगी कबड्डी लीग फॉर मेंस
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बिहार के कबड्डी खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. बिहार राज्य कबड्डी संघ ने बिहार कबड्डी लीग फॉर मेंस कराने का निर्णय लिया है. आयोजन के सफल संचालन की जिम्मेवारी कुमार विजय सिंह को सौंपी गई है. उनके नेतृत्व आयोजन समितियों का गठन किया जायेगा.
विज्ञापन
पटना. बिहार के कबड्डी खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. बिहार राज्य कबड्डी संघ ने बिहार कबड्डी लीग फॉर मेंस कराने का निर्णय लिया है. आयोजन के सफल संचालन की जिम्मेवारी कुमार विजय सिंह को सौंपी गई है. उनके नेतृत्व आयोजन समितियों का गठन किया जायेगा.
प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर खेले जायेंगे मैच :
आयोजन चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि इस लीग का आयोजन प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर किया जायेगा. राज्य छह स्थानों पर लीग के मैच खेले जायेंगे. हर स्थान पर सभी टीमों के मुकाबले होंगे.ट्रायल के द्वारा टीम का गठन :
इस कबड्डी लीग में छह टीम भाग लेंगी. टीमों का गठन सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर किया जायेगा. सेलेक्शन ट्रायल 23 और 30 जून को छह स्थानों में आयोजित किये जायेंगे. 23 जून को पटना से सटे पटना-बख्तियारपुर फोर लेन के किनारे स्थित देव कबड्डी एकेडमी (नथुपुर, फतुहा), सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम, नालंदा जिला के सिलाव में होगा. देव कबडड्डी एकेडमी के प्रभारी सुभाष कुमार, जानकी स्टेडियम के प्रभारी पंकज कुमार सिंह और सिलाव के प्रभारी राणा रंजीत सिंह होंगे. दूसरा सेलेक्शन ट्रायल 30 जून को गया के खेल भवन, मधेपुरा के बीपी मंडल स्टेडियम और बेगूसराय के बिहट में आयोजित किया जायेगा. गया के प्रभारी आनंद शंकर तिवारी, मधेपुरा के प्रभारी अरुण कुमार और बिहट के प्रभारी श्यामनंदन सिंह होंगे. बिहार के 38 जिला के खिलाड़ियों का ट्रायल छह जोन में बांट कर होगा. हर जोन के लिए जिलावार सूची बनायी जा रही है. लीग में 17 से लेकर 22 साल के पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी, 2002 से 1 जनवरी, 2007 के बीच होनी चाहिए. भारतीय पुरुष टीम के कोच रह चुके अर्जुन अवार्डी रंधीर सिंह इस लीग के कमिश्नर होंगे. रंधीर सिंह वर्तमान में प्रो कबड्डी लीग फ्रेंचाइजी बेंगलुरु बुल्स के भी कोच हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










