ePaper

बिहार BJP कोर कमिटी की अहम बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में मंथन

Updated at : 25 Feb 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election

Bihar Election (भाजपा की अहम बैठक)

Bihar Election: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. BJP की कोर कमिटी बैठक में जेपी नड्डा ने संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा की. वहीं, NDA और महागठबंधन दोनों ही चुनावी मोर्चे पर सक्रिय हो गए हैं, बड़े नेता लगातार बिहार दौरे कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Election: बिहार में आगामी चुनावी रणनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कोर कमिटी की अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की. यह बैठक पटना के स्टेट गेस्ट हाउस में संपन्न हुई, जिसमें बिहार BJP के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

कोर कमिटी की अहम बैठक में दोनों डिप्टी CM शामिल

बैठक में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद हैं. इसके अलावा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, दिलीप जायसवाल सहित अन्य कोर कमेटी के सदस्य मौजूद हैं. कोर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ बिहार सरकार के BJP कोटे के मंत्री भी बैठक में शामिल हुए हैं.

PMCH के शताब्दी समारोह में भी थे शामिल

BJP की कोर कमिटी की अहम बैठक से पहले जेपी नड्‌डा PMCH के शताब्दी समारोह में भी शामिल हुए. अपने संबोधन में नड्‌डा ने कहा कि ‘मेरा जन्म भी PMCH में हुआ था. दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं जहां PMCH के डॉक्टर ना हो. यह दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल है. यहां हम सभी को एक बार विजिट करना चाहिए.’

‘मोदी जी बिहार के विकास के लिए लगातार लगे हुए हैं. उन्होंने बिहार को बीमारु राज्य से अगृणी राज्य बनाया. पहले बिहार की गिनती नीचे से होती थी अब ऊपर से होती है.’

ये भी पढ़े: बिहार में बन रहा देश का सबसे बड़ा अस्पताल, अब मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा भी होगी उपलब्ध

NDA और महागठबंधन ने तेज की सियासी सरगर्मियां

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, ललन सिंह और गिरिराज सिंह जैसे तमाम दिग्गज नेताओं ने अभी से ही मोर्चा संभाल लिया है. NDA के नेता अलग-अलग जगहों पर संयुक्त कार्यक्रमों के जरिए चुनावी तैयारियों में जुटे हैं. दूसरी ओर, महागठबंधन और खासकर कांग्रेस भी सक्रिय है. कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और वरिष्ठ नेता अलका लांबा बिहार दौरे पर हैं, जबकि राहुल गांधी पिछले एक महीने में दो बार बिहार का दौरा कर चुके हैं.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन