इ-कॉमर्स के प्लेटफॉर्म से हो रहा रोजगार का सृजन

Updated:
विज्ञापन
इ-कॉमर्स के प्लेटफॉर्म से हो रहा रोजगार का सृजन

इनकम टैक्स चौराहा स्थित एक होटल में डिजिटल हब के चतुर्थ स्थापना दिवस पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना इनकम टैक्स चौराहा स्थित एक होटल में डिजिटल हब के चतुर्थ स्थापना दिवस पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर बिहार से प्रतिभा पलायन रोकने विषयक सेमिनार को संबोधित करते सामाजिक उद्यमी दीपक ठाकुर ने कहा कि युवा उद्यमियों के प्रयास से इ-कॉर्मस के प्लेटफॉर्म रोजगार का सृजन हो रहा है. वहीं, सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि उनके आइटी मंत्रित्व काल में देश में नरेंद्र मोदी के विजन अनुरूप संपूर्ण ग्रामीण भारत में भी डिजिटल उपयोगकर्ताओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई. मुख्य अतिथि के तौर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर ने बिहार को ज्ञान और ध्यान की भूमि बताया. विधान पार्षद संजय मयूख ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कंप्यूटर बड़े आदमियों के घर के टेबल की शोभा से आम आदमी के उपयोग की वस्तु हो गया. डिजिटल हब के डायरेक्टर निशांत कुमार के इ-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को एक यूनिकॉर्न बनाने की सभी वक्ताओं ने शुभकामनाएं भी दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन