तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, बिहार में पैदल यात्रा से देंगे JJD को नई ताकत

Updated:
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव की फाइल फोटो

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राज्यभर में पैदल यात्रा निकालने का ऐलान किया है. वे गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगे.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने राज्य में पैदल यात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद संगठन को मजबूत करना और उसका विस्तार करना है. तेज प्रताप होली के बाद गांव-गांव जाएंगे. लोगों से मिलेंगे. उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान निकालने की कोशिश करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव-गांव जाकर जनता से जुड़ेंगे

तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की राजनीति जमीन से जुड़कर ही की जा सकती है. पैदल यात्रा के दौरान वे सीधे जनता से बातचीत करेंगे. बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर लोगों की बात सुनेंगे. उन्होंने दावा किया कि यह यात्रा जेजेडी को नई ऊर्जा देगी.

प्रशांत किशोर की यात्रा से तुलना

तेज प्रताप की इस घोषणा को प्रशांत किशोर की पदयात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है. प्रशांत किशोर ने भी करीब दो साल तक बिहार में पैदल यात्रा की थी. बाद में उन्होंने जन सुराज पार्टी बनाई. हालांकि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में न तो जन सुराज और न ही जेजेडी को एक भी सीट मिली थी.

लालू यादव के बड़े बेटे हैं तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं. पिछले साल उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल नाम से नई पार्टी बनाई. विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारे. खुद महुआ सीट से चुनाव लड़ा. लेकिन पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली.

चुनाव के बाद भी एक्टिव राजनीति

चुनाव हारने के बाद भी तेज प्रताप यादव राजनीति में एक्टिव रहे. उन्होंने बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी पार्टी विस्तार की बात कही. मकर संक्रांति पर पटना में उन्होंने दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया. इस भोज में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए. इसके बाद वे फिर चर्चा में आ गए.

पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियां

इन दिनों तेज प्रताप यादव अपने पारिवारिक और राजनीतिक बयानों को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरजेडी के पांच नेताओं को जयचंद बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने उनके खिलाफ साजिश रची. तेज प्रताप का कहना है कि इन्हीं लोगों ने उनका नाम अनुष्का यादव से जोड़कर उन्हें बदनाम किया.

Also Read: ‘सुनील सिंह मेरे मामा के चेले थे, संभल कर बोलें नहीं तो सुधार दूंगा…’, तेज प्रताप यादव ने RJD नेता को दी खुली चुनौती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन