गौरीचक में किसान के घर 7 लाख के जेवर की हुई चोरी

Updated:
विज्ञापन
गौरीचक में किसान के घर 7 लाख के जेवर की हुई चोरी

गौरीचक थाना क्षेत्र के अजीमचक गांव में चोरों ने एक किसान के घर में घुसकर लाखों के गहने उड़ा लिए

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ . गौरीचक थाना क्षेत्र के अजीमचक गांव में चोरों ने एक किसान के घर में घुसकर लाखों के गहने उड़ा लिए.चोरी की यह वारदात उस वक्त हुई जब पूरा परिवार और उनके मेहमान घर में मौजूद थे. चोर छत के रास्ते घर में घुसे और अलमार��� खोलकर सात लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए. सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो देखा कि अलमारी खुली थी और गहने गायब थे. बताया जाता है कि कि चोरों के घर में घुसने का तरीका और उनकी गतिविधियां देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें घर की जानकारी पहले से थी. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. गौरीचक थाना अध्यक्ष अरुण कुमार के मुताबिक, पीड़ित किसान बिंदा प्रसाद खेती-बाड़ी और दूध का व्यवसाय करते हैं. गुरुवार रात को उनके घर कुछ रिश्तेदार मेहमान आये हुए थे. रात का खाना खाने के बाद सभी लोग सो गये. इसी दौरान चोरों ने घर में घुस अलमारी खोल उसमें रखे 7 लाख के गहने और कीमती सामान चुरा लिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन