ePaper

घर का ताला खोल गायब किये पांच लाख के गहने

Updated at : 21 Dec 2025 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
घर का ताला खोल गायब किये पांच लाख के गहने

दीघा की गांधी गली स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले राजेश कुमार के फ्लैट का ताला खोल कर बदमाशों ने पांच लाख के गहने व 70 हजार नकद की चोरी कर ली.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना दीघा की गांधी गली स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले राजेश कुमार के फ्लैट का ताला खोल कर बदमाशों ने पांच लाख के गहने व 70 हजार नकद की चोरी कर ली. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. राजेश कुमार की पत्नी किसी काम से बाहर निकली थीं. इस दौरान ताले की चाबी को जूते में छिपा कर रख दिया. इसके बाद जब वह वापस लौटी तो चोरी की जानकारी मिली. उनके फ्लैट से बदमाशों ने 70 हजार नकद रुपये और सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमका और कानबाली गायब कर दिया. जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उससे स्पष्ट है कि कोई व्यक्ति जानता था कि वे लोग जूते में ताले की चाबी छिपा कर आते-जाते हैं. इसके बाद राजेश कुमार की पत्नी के घर से जाते ही घटना को अंजाम दे दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन