ePaper

जेइइ मेन एआइआर-1 पर होंगे एक से अधिक विद्यार्थी, रिजल्ट आज

Updated at : 16 Apr 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
जेइइ मेन एआइआर-1 पर होंगे एक से अधिक विद्यार्थी, रिजल्ट आज

जेइइ मेन (बीइ-बीटेक) 22 से 29 जनवरी के मध्य 10 और अप्रैल माह में दो से आठ अप्रैल के मध्य नौ पालियों में संपन्न हुई.

विज्ञापन

-अब तक सबसे अधिक परीक्षार्थी जेइइ मेन 2025 में हुए शामिल

संवाददाता, पटना

जेइइ मेन (बीइ-बीटेक) 22 से 29 जनवरी के मध्य 10 और अप्रैल माह में दो से आठ अप्रैल के मध्य नौ पालियों में संपन्न हुई. इस वर्ष इतिहास में सर्वाधिक 15 लाख से अधिक विद्यार्थी जेइइ मेन में शामिल हुए, परीक्षा का परिणाम ऑल इंडिया रैंक के साथ 17 अप्रैल को जारी हो सकता है. एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के कैरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष जेइइ मेन के जारी किये गये परिणामों में ऑल इंडिया रैंक-1 पर कई स्टूडेंट्स का आना तय है. इसका कारण जेइइ मेन द्वारा दो विद्यार्थियों के समान टोटल एनटीए स्कोर पर टाइ लगने का मैथड है. एनटीए द्वारा जारी की गयी सूचना के अनुसार दो विद्यार्थियों के टोटल एनटीए स्कोर पर टाइ लगने पर सर्वप्रथम मैथेमेटिक्स का एनटीए स्कोर, इसमें टाइ होने पर फिजिक्स, इसके बाद केमिस्ट्री के एनटीए स्कोर के आधार पर रैंक को प्राथमिकता दी जायेगी. उपरोक्त सभी विषयों में टाइ लगने की स्थिति में विद्यार्थियों के कुल सही व गलत जवाबों के प्राप्तांकों के अनुपात को देखा जायेगा. इस स्थिति के बाद क्रमशः मैथेमेटिक्स, फिजिक्स व केमिस्ट्री के सही और गलत उत्तरों के नंबर के अनुपात को देखा जायेगा. उपरोक्त सभी स्थितियों में टाइ लगने पर विद्यार्थियों की एक समान ऑल इंडिया रैंक जारी कर दी जायेगी. ऐसी स्थिति में जिन विद्यार्थियों का परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 है, उनका एआइआर-1 जारी होगा.

ऐसे जारी होगा ऑल इंडिया रैंक

अमित आहूजा ने बताया कि जेइइ मेन के अप्रैल सेशन के जारी किये गये परिणामों में विद्यार्थियों के ऑल इंडिया रैंक, कैटेगरी रैंक के साथ-साथ एडवांस्ड परीक्षा देने की पात्रता भी जारी की जायेगी. ऑल इंडिया रैंक जारी करने के लिए विद्यार्थियों के जनवरी एवं अप्रैल सेशन के हायर एनटीए स्कोर को लिया जायेगा. सात डेसिमल में हायर एनटीए स्कोर के आधार पर ही ऑल इंडिया रैंक जारी किया जायेगा. ऑल इंडिया रैंक के साथ-साथ विद्यार्थी जिस कैटेगरी से संबंधित हैं, उसका कैटेगरी रैंक जारी होगा. विद्यार्थी के जनवरी व अप्रैल के सात डेसिमल में हायर एनटीए स्कोर के आधार पर एडवांस्ड देने की पात्रता जारी की जायेगी. एडवांस्ड देने की पात्रता कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग होगी. जेइइ मेन के आधार पर शीर्ष चुने हुए करीब ढाई लाख विद्यार्थी ही एडवांस्ड देने के पात्र होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन