जेइइ मेन पेपर टू का रिजल्ट जारी, पांच उम्मीदवारों को 100 पर्सेंटाइल स्कोर

Updated:
विज्ञापन
जेइइ मेन पेपर टू का रिजल्ट जारी, पांच उम्मीदवारों को 100 पर्सेंटाइल स्कोर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन 2025 सत्र-2 के बी आर्किटेक्चर व बी प्लानिंग) का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन 2025 सत्र-2 के बी आर्किटेक्चर व बी प्लानिंग) का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है. परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड जेइइ मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. पेपर 2 की परीक्षा नौ अप्रैल को आयोजित की गयी थी. इस बार कुल पांच उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं. गौरतलब है कि एनटीए ने 22 मई को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसमें चार प्रश्नों को हटा दिया गया था. परिणाम के आधार पर परीक्षार्थियों को देश के प्रमुख आर्किटेक्चर और प्लानिंग कॉलेजों में दाखिले का अवसर मिलेगा.

पेपर 2 बीआर्क के टॉपर्स:

अल्पेश प्रजापति (कर्नाटक) 100 पर्सेंटाइल

पतने नील संदेश(महाराष्ट्र) 100 पर्सेंटाइल

पेपर 2 बी प्लानिंग टॉपर्स:

गौतम कन्नापिरन (तमिलनाडु) 100 पर्सेंटाइल

तरुण रावत(उत्तराखंड) 100 पर्सेंटाइल

सुनिधि सिंह (मध्य प्रदेश) 100 पर्सेंटाइल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन