जेइइ मेन आज से, आधा घंटा पहले प्रवेश हो जायेगा बंद

Updated at : 02 Apr 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
जेइइ मेन आज से, आधा घंटा पहले प्रवेश हो जायेगा बंद

दो से नौ अप्रैल के बीच पूर्णतः कंप्यूटर बेस्ड 10 शिफ्टों में देश-विदेश के 331 परीक्षा शहरों में यह परीक्षा होने जा रही है

विज्ञापन

-राज्य से 75 हजार से अधिक स्टूडेंट्स होंगे शामिल-प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बायें हाथ के अंगूठे का निशान और स्वयं के फोटो लगा कर ले जाना होगा

संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जेइइ मेन दो अप्रैल से शुरू हो रहा है. दो से नौ अप्रैल के बीच पूर्णतः कंप्यूटर बेस्ड 10 शिफ्टों में देश-विदेश के 331 परीक्षा शहरों में यह परीक्षा होने जा रही है. दो, तीन, चार व सात अप्रैल को आठ शिफ्टों में दो पारियों सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर तीन से छह बजे के बीच परीक्षा होगी. वहीं, आठ अप्रैल को एक शिफ्ट में तीन से छह के बीच परीक्षा होगी. नौ अप्रैल को बीआर्क की परीक्षा सुबह की शिफ्ट नौ से 12:30 बजे तक संपन्न होगी. इसके लिए कुल 16 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. सेशन टू के लिए 2.70 लाख नये यूनिक कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस परीक्षा में बिहार से 75 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे. बीआर्क में कुल 75 हजार स्टूडेंट्स में से बिहार के 1160 परीक्षा में शामिल होंगे. बी प्लानिंग में कुल 35 हजार स्टूडेंट्स में से बिहार से 600 स्टूडेंट्स इसमें शामिल होंगे. एक्सपर्ट ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जायेगा.

बिहार के 11 शहरों में परीक्षा केंद्र

इस बार बिहार के 11 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा के लिए पटना, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, आरा, समस्तीपुर, बिहारशरीफ व रोहतास में केंद्र बनाये गये हैं. अभी दो, तीन व चार अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी किये गये हैं. इसके बाद चार व सात अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं का एडमिट कार्ड भी परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जायेगा.

प्रवेशपत्र में दिये गये बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित

विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र में दिये गये बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जायेगी. प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बायें हाथ के अंगूठे का निशान और स्वयं का फोटो लगाकर ले जाना होगा. विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे. विद्यार्थियों को अपने साथ ऑरिजनल आइडी प्रूफ, सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे. विद्यार्थियों को आइडी प्रूफ की फोटोकॉपी या मोबाइल से लिए हुए फोटो से एंट्री नहीं दी जायेगी. विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी. विद्यार्थियों को रफ शीट उपलब्ध कार्रवाई जायेगी, जो नाम व रोल नंबर लिख कर परीक्षा समाप्त होने पर लौटानी होगी. ऐसा नहीं करने पर उनकी रेस्पोंस शीट चेक नहीं की जायेगी. साथ ही विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र और सेल्फ डिक्लेरेशन फाॅर्म को भी दिये गये नियत स्थान पर छोड़ना होगा. शारीरिक दिव्यांग स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए एक घंटा अतिरिक्त दिया जायेगा. साथ ही इन्हें स्क्राइब एनटीए द्वारा ही दिया जायेगा. गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि जब-जब भी परीक्षा के दौरान विद्यार्थी बायो ब्रेक के लिए जाता है, तो उसकी जांच होगी. इसमें मेटल डिटेक्टर जांच भी शामिल है. कोई भी विद्यार्थी यदि नकल करते हुए या अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसे तीन वर्ष के लिए परीक्षा से वंचित कर दिया जाता है. आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाता है और सीबीआइ तक जांच दी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR

AJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन