जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 12:55 AM
मुख्यमंत्री कर सकते हैं संबोधित कई एजेंडों पर लगेगी मुहर
मुख्यमंत्री कर सकते हैं संबोधित कई एजेंडों पर लगेगी मुहर संवाददाता, पटना जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन शनिवार को पटना के जदयू प्रदेश मुख्यालय में किया गया है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इनमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल होंगे. इस बैठक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संबोधित किये जाने की संभावना है. साथ ही कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है. इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित करीब 400 लोगों के शामिल होने की संभावना है. इसे लेकर पार्टी की तरफ से तैयारी हो चुकी है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से मुद्दे तय किये जा सकते हैं. इन मुद्दों को लेकर पिछले दिनों राज्य सरकार की कामकाज के आधार पर मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए कार्यक्रमों पर चर्चा हो सकती है. मतदाताओं से संपर्क बनाने के लिए संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक बेहतर करने की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है. इसके साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की उपस्थिति बढ़ाने, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए व्हाट्सग्रुप बनाने और नये लोगों को जोड़ने सहित अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है. वहीं एनडीए के घटक दलों के साथ आपसी समन्वय बढ़ाने काे लेकर चर्चा हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










