'लालू यादव के बच्चों का भविष्य संवारने के चक्कर में आप…', JDU ने पोस्टर के जरिये RJD पर बोला बड़ा हमला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Feb 2025 7:47 PM

विज्ञापन

नीतीश कुमार और लालू यादव

JDU- RJD Poster War: बिहार के दो प्रमुख दलों के बीच जमकर पोस्टर वार चल रहा है. शनिवार को सत्ताधारी दल जदयू ने एक पोस्टर के माध्यम से राजद प्रमुख लालू यादव के परिवार पर तीखा हमला बोला है.

विज्ञापन

JDU- RJD Poster War: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होगा. सभी पार्टियों ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. शनिवार को नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने एक पोस्टर जारी किया जिसमें लालू यादव को जंगलराज का सूत्रधार बताया गया है. इस पोस्टर के माध्यम से जदयू ने बिहार की जनता को सचेत किया है. पोस्टर में लिखा है, “जंगलराज के सूत्रधार लालू यादव के बच्चों का भविष्य संवारने के चक्कर में आप अपने बच्चों का भविष्य दांव में न लगाएं.. याद रखिए..”

जदयू पोस्टर

केंद्रीय मंत्री बोले- लालू राज कभी नहीं आने वाला

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव के 2025 में महागठबंधन की सरकार बनने के दावे को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में अब कभी ‘लालू राज’ नहीं आने वाला है, जनता सचेत है. गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के सरकार बनाने के दावे पर कहा, “अपने मन से पुआ पकाने से तेजस्वी यादव को कौन रोकेगा. अपने मन से सरकार बनाना हो तो बना लें. सरकार बनाएगी जनता और जनता को मालूम है कि राज्य में बिहार में फिर से लालू राज नहीं आने वाला है. जनता सचेत है.”

तेज प्रताप बोले- तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं

तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की जनता मूड बना चुकी है. तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. ललन सिंह ने जो सपना पाल रखा है, वह बहुत जल्दी फेल होने वाला है. तेज प्रताप यादव ने ललन सिंह के बयान को नकारते हुए यह स्पष्ट किया कि बिहार की जनता राजद के नेतृत्व में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है.

दरअसल, तेजस्वी यादव इन दिनों कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार सरकार को लगातार घेर रहे हैं. वह लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्राइम बुलेटिन पोस्ट कर रहे हैं. इसी पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव को अपराध की परिभाषा नहीं पता है.

इसे भी पढ़ें: मगध प्रमंडल के 5 जिलों के लिए ऐतिहासिक साबित हुई प्रगति यात्रा, CM Nitish ने दी 2500 करोड़ से ज्यादा की सौगात

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन