Bihar Politics: जदयू ने प्रशांत किशोर को बताया हवा का झोंका, पटना की सड़कों पर लगाया ये पोस्टर

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :08 Jan 2025 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
prashant kishor poster| JDU attacked Prashant Kishore by putting up posters

पटना की सड़कों पर लगा पोस्टर

Bihar Politics: जदयू और जन सुराज के बीच बिहार में अब पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. मंगलवार को जनसुराज ने पोस्टर लगाया था. आज बुधवार को जदयू ने पोस्टर के जरिए प्रशांत किशोर को हवा का झोंका बताया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: जदयू और जन सुराज के बीच बिहार में अब पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. मंगलवार को जनसुराज के विकार कुमार ज्योति ने प्रशांत किशोर की फोटो के साथ पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाया था. पोस्टर में लिखा था कि ‘मकर संक्रांति के बाद श्रमजीवी ट्रेन पकड़कर चाचा जी नालंदा लौट जाएंगे. अपने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और बिहार के निर्माण के लिए कुछ लेकर जाएंगे और कुछ देकर जाएंगे. वहीं अब JDU ने पोस्टर के जरिए जन सुराज को जवाब दिया है.

पोस्टर के जरिए प्रशांत किशोर पर कसा तंज

बता दें कि जदयू के पंकज सिंह और धीरज कुमार सिंह ने इनकम टैक्स चौराहे पर पोस्टर लगवाया गया है. पोस्टर के जरिए प्रशांत किशोर पर तंज कसा गया है. पोस्टर में प्रशांत किशोर की बड़ी सी तस्वीर है और उसके ठीक नीचे एक ट्रेन की भी तस्वीर है. उस पर लिखा गया है आवारा हवा का झोंका हूं, आया हूं पल दो पल के लिए. तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे, चुनावी हवा के साथ बह जाओगे.

पटना की सड़कों पर लगा पोस्टर

Also Read: ओमान में बिहार का युवक हुआ टॉर्चर, पासपोर्ट छीना तो 4 महीने तक यहां गुजारी रात

जनसुराज ने की थी पोस्टर वॉर की शुरूआत

दरअसल इस पोस्टर वॉर की शुरुआत जनसुराज की ओर से की गई थी. जनसुराज पार्टी की तरफ से एक पोस्टर जारी कर कहा गया था कि कुछ लेकर जाएंगे, कुछ देकर जाएंगे. मकर संक्रांति बाद श्रमजीवी पकड़कर चाचाजी नालंदा लौट जाएंगे. अब जदयू ने इसपर अपना जवाब प्रकट किया है. जेडीयू की तरफ से भी एक पोस्टर जारी कर प्रशांत किशोर पर निशाना साधा गया है. आवारा हवा का झोका हूं, आया हूं पल दो पल के लिए.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन