जैन धर्मावलंबियों ने की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
जैन धर्मावलंबियों ने की पूजा-अर्चना

. जैन धर्मावलंबियों ने पटना के मंदिरों में मंगलवार को जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का गर्भ कल्याणक मनाया.

विज्ञापन

पटना. जैन धर्मावलंबियों ने पटना के मंदिरों में मंगलवार को जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का गर्भ कल्याणक मनाया. मीठापुर, कदमकुआं, मुरादपुर, गुलजारबाग सहित सभी दिगंबर जैन मंदिरों मे श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का गर्भ कल्याणक श्रद्धा व भक्ति से मनाया. सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे. भगवान का अभिषेक किया गया. अभिषेक के बाद शांतिधारा की गयी. फिर भगवान को अर्घ चढ़ाया गया. फिर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. एमपी जैन ने बताया कि मीठापुर दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. कदमकुआं स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जिनेश जैन सहित अन्य ने भगवान का अभिषेक पूजन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Durgesh Kumar

लेखक के बारे में

By Durgesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन