मोदी सरकार को हटाना जरूरी : मुकेश सहनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 1:01 AM
वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शनिवार को समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, मुंगेर और वैशाली में चुनावी सभाओं में कहा है कि पिछली विधानसभा चुनाव में हमने पूरे देश को दिखा दिया था कि अब मछुआरा केवल मछली ही नहीं मारता , विधायक भी बना सकता है.
संवाददाता, पटना वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शनिवार को समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, मुंगेर और वैशाली में चुनावी सभाओं में कहा है कि पिछली विधानसभा चुनाव में हमने पूरे देश को दिखा दिया था कि अब मछुआरा केवल मछली ही नहीं मारता , विधायक भी बना सकता है.इस चुनाव में वे सांसद भी बनायेंगे.उन्होंने कहा कि यह चुनाव सम्मान की लड़ाई है. यह सरकार कभी नहीं चाहती कि गरीब , पिछड़े आगे बढ़ सकें. आज सम्मान की लड़ाई के लिए एकजुट होकर ऐसी सरकार को बदलना होगा.सहनी ने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है. यही संविधान है जिसने हमें अधिकार दिया है. राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ अलग – अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए है. आज जो सरकार है, वह नहीं चाहती है कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़ें और सम्मान के साथ जिंदगी जिएं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










