ePaper

Irctc Ticket Booking: बड़ी खबर !अब आखिरी मिनट में बुक करें ट्रेन टिकट, रेल टिकटिंग सिस्टम होने वाला है सुपरफास्ट

Updated at : 25 Nov 2025 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Rail Ticketing Upgrade

Indian Rail Ticketing Upgrade

Irctc Ticket Booking:: अगर आपको लगता है कि सुबह 8 बजे ट्रेन टिकट बुक करना ‘तेज इंटरनेट’ नहीं बल्कि ‘किस्मत’ का खेल है, तो अब यह बदलने वाला है. नए साल से टिकट बुकिंग की स्पीड पांच गुना बढ़ने जा रही है. इतनी कि महज 1 मिनट में सवा लाख यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा.

विज्ञापन

Irctc Ticket Booking: भारतीय रेलवे में 2026 की शुरुआत से ऐसा तकनीकी अपग्रेड लागू होने जा रहा है, जो यात्री अनुभव को पूरी तरह बदल देगा. CRIS (Centre for Railway Information Systems) 30 साल पुराने Passenger Reservation System को मॉडर्नाइज्ड कंप्यूटराइज्ड सिस्टम में अपग्रेड कर रहा है. अभी एक मिनट में जहां 25 हजार आरक्षित टिकट ही बुक हो पाते हैं, वहीं नए सिस्टम के आने से यह क्षमता 1.25 लाख तक बढ़ जाएगी. यानी त्योहारों के समय टिकट पाने की जद्दोजहद काफी आसान होगी.

भारत का टिकटिंग सिस्टम बदलने वाला है

1995 में पीआरएस को कंप्यूटराइज्ड किया गया था और तब से आज तक कई छोटे अपडेट होते रहे, लेकिन पहली बार इतना बड़ा टेक्नोलॉजिकल बदलाव लागू किया जा रहा है. CRIS के प्रिंसिपल प्रोजेक्ट इंजीनियर के अनुसार, इस पूरी प्रणाली को नए सॉफ्टवेयर, तेज सर्वर और आधुनिक सुरक्षा तकनीक से अपग्रेड किया जा रहा है ताकि बढ़ती आबादी और डिमांड के हिसाब से टिकटिंग सिस्टम सक्षम हो सके.

अभी सुबह 8 बजे टैटकल या ओपनिंग टिकट के दौरान यात्रियों को अक्सर “सिस्टम स्लो” या “टाइम आउट” की समस्या का सामना करना पड़ता है. नई प्रणाली इन सभी समस्याओं को खत्म करने पर फोकस कर रही है.
अपग्रेड के बाद एक मिनट में 25 हजार नहीं, बल्कि सवा लाख लोग टिकट बुक कर सकेंगे. इससे त्योहारों, छुट्टियों और विशेष ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी.

पूछताछ और ऑनलाइन सिस्टम होगा फास्ट

ट्रेनों की आगमन-प्रस्थान पूछताछ (NTES), सीट उपलब्धता जांच और अन्य ऑनलाइन सुविधाएं इतनी तेज होंगी कि लाखों लोग बिना किसी रुकावट के एक साथ सिस्टम का इस्तेमाल कर सकेंगे. आज रेलवे प्रतिदिन 3.5 करोड़ से अधिक पूछताछ संभालता है. नए सिस्टम के बाद यह क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी.

धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम

नया टिकटिंग सॉफ्टवेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एजेंट-आधारित धोखाधड़ी को पहचान सकेगा. कई संदिग्ध पैटर्न जैसे—एक ही IP से बार-बार टिकट बुकिंग, अलग-अलग IDs का उपयोग इन सब को AI तुरंत पकड़ लेगा.

हाल ही में ई-टिकट के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है, जिससे टिकट दलाली पर काफी हद तक रोक लगी है.

काउंटर से भी तेज बुकिंग

नया ‘मदर एप सिस्टम’ रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों (POS मशीनों) को भी हाई-स्पीड बना देगा. अब काउंटर क्लर्क भी बड़ी संख्या में टिकट एक साथ बुक कर सकेंगे, जिससे लंबी कतारों से राहत मिलेगी. रेलवे की आमदनी बढ़ेगी, यात्रियों को राहत मिलेगी

बुकिंग क्षमता बढ़ने से रेलवे की आय में भी तेजी से इजाफा होगा. सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि टिकट कहां हो रहा है, कौन बुक कर रहा है, कितने लोग एक साथ जुड़ रहे हैं. यह सब पारदर्शी तरीके से ट्रैक होगा.

Also Read: सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तौशिफ बादशाह समेत 5 आरोपितों पर स्पीडी ट्रायल

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन