IPS Transfer: चुनाव से पहले बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS और 26 DSP का तबादला, देखें लिस्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Aug 2025 2:09 PM

विज्ञापन

IPS Transfer News

IPS Transfer: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. गृह विभाग ने गुरुवार को 6 आईपीएस और 26 बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. इन अधिकारियों को नई जगहों पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे साफ है कि सरकार चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहती है.

विज्ञापन

IPS Transfer: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. इसी क्रम में गृह विभाग ने गुरुवार को 6 आईपीएस अधिकारियों और 26 बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया. यह बदलाव लॉ एंड ऑर्डर की मजबूती और चुनावी प्रबंधन को लेकर बेहद अहम माने जा रहे हैं.

6 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

इस ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट में युवा और जुझारू आईपीएस अधिकारियों को फ्रंटलाइन ड्यूटी सौंपी गई है.

  • IPS मो. मोहिबुल्लाह अंसारी, जो पहले पटना में SDPO-1 थे, अब उन्हें पटना SDPO (लॉ एंड ऑर्डर-2) की जिम्मेदारी दी गई है.
  • IPS शैलजा (2022 बैच) को वैशाली से हिलसा (नालंदा) SDPO-1 के रूप में भेजा गया है.
  • IPS संकेत कुमार को सारण से रोहतास (बिक्रमगंज) SDPO बनाया गया है.
  • IPS गरिमा को मुजफ्फरपुर के सरैया SDPO की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • IPS साक्षी कुमारी को बेगूसराय के बलिया SDPO के पद पर भेजा गया है.
  • IPS कोमल मीणा (2023 बैच) को पटना के मसौढ़ी SDPO-1 की जिम्मेदारी मिली है.

बिहार पुलिस सेवा के 26 अधिकारियों का ट्रांसफर

इसके साथ ही बिहार पुलिस सेवा के 26 अफसरों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है, जिनमें कई महत्वपूर्ण जिलों के डीएसपी शामिल हैं.

  • सुनीता कुमारी को सीतामढ़ी के पुपरी SDPO की जिम्मेदारी दी गई है.
  • नव वैभव को पटना ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है.
  • रामकृष्णा को कटिहार का साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया है.
  • गोपाल कृष्ण को जहानाबाद साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया है.
  • नवल किशोर को पटना साइबर क्राइम डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है.
  • शैलेश प्रीतम को बनमनखी SDPO बनाया गया है.
  • सुशील कुमार को अररिया SDPO बनाया गया है.
  • राजेश कुमार को झाझा SDPO और मुजफ्फरपुर रेल डीएसपी जैसे दोहरी भूमिका दी गई है.

निगरानी और विशेष इकाइयों में भी नियुक्ति

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी ब्यूरो में भी नियुक्तियां की गई हैं.

  • मो. वसिम फिरोज को पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का डीएसपी बनाया गया है.
  • नरेन्द्र कुमार को भी पटना निगरानी डीएसपी बनाया गया है.
  • वहीं, प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहरियार अख्तर और सुमित कुमार की पोस्टिंग की गई है.

Also Read: 1857 की क्रांति के गुमनाम योद्धा: कुंवर सिंह के सेनापति काजी जुल्फिकार अली की कहानी, जो इतिहास में रह गए अनदेखे

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन