IPS Sweety Sahrawat: कौन हैं पूर्णिया की नई एसपी 'लेडी सिंघम' ? पूर्व DGP से बहस और BPSC प्रोटेस्ट के दौरान सुर्खियों में रही, खूब हो रही चर्चा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Jun 2025 11:20 AM
IPS Sweety Sahrawat: बिहार प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल पिछले दिनों हुआ. 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया. जिसमें आईपीएम स्वीटी सेहरावत का नाम भी शामिल था. स्वीटी सेहरावत पूर्णिया की नई एसपी बनी है. जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हो रही.
IPS Sweety Sahrawat: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ. पिछले दिनों 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया. गृह विभाग की ओर से तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी की गई थी. पटना के एसएसपी अवकाश कुमार को हटाकर पूर्णिया के वर्तमान पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है. तो वहीं, कार्तिकेय शर्मा की जगह पूर्णिया के नए एसपी के रूप में महिला आईपीएस स्वीटी सेहरावत को जिम्मेदारी सौंपी गई. जिसके बाद स्वीटी सेहरावत की खूब चर्चा हो रही. बता दें कि, पटना सेंट्रल एसपी रह चुकी स्वीटी सेहरावत ‘लेडी सिंघम’ के रूप में लोगों के बीच काफी फेमस हैं. कहा जाता है कि, वे अपराध के खिलाफ बेहद सख्त हैं. पटना में कई मामलों को लेकर आईपीएस स्वीटी सेहरावत की बेहद खास भूमिका देखने के लिए मिली.
अपराध के खिलाफ बेहद सख्त
स्वीटी सेहरावत को लेकर खास बात यह भी कही जाती है कि, अपराध के खिलाफ वे इतनी सख्त हैं कि, अपराधी नाम सुनते ही शहर छोड़कर भाग जाते हैं. बता दें कि, आईपीएस स्वीटी सहरावत 2019 बैच की महिला पुलिस अधिकारी हैं. सबसे पहले अपनी ड्यूटी इन्होंने औरंगाबाद में सिटी एसपी के पद पर तैनाती से शुरू की थी. तो वहीं, पहली बार ही सिटी एसपी के पद पर रहते हुए स्वीटी सेहरावत बिहार के पूर्व डीजीपी निखिल कुमार के साथ बहस करने को लेकर चर्चे में छा गई थी. अब तक तो, वे सेंट्रल पटना की एसपी रही हैं लेकिन, अब पूर्णिया के लिए एसपी पद पर तैनात हो गई हैं. ऐसे में पूर्णिया में अपराध पर कितना विराम लगता है, यह देखना लाजिमी होगा.
पूर्व डीजीपी से बहस का मामला
बता दें कि, कई बार आईपीएस स्वीटी सेहरावत कुछ मामलों को लेकर चर्चे में छा गई. पूर्व डीजीपी निखिल कुमार से बहस का मामला तो खूब सुर्खियों में रहा. दरअसल, सितंबर 2023 में स्वीटी सहरावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें देखा गया था कि, वे केरल के पूर्व राज्यपाल और सेवानिवृत्त IPS अधिकारी निखिल कुमार से बात कर रही थीं. उस दौरान बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर निखिल कुमार ने स्वीटी सेहरावत से मुलाकात की थी. तब स्वीटी सहरावत ने कहा था कि, आवास पर किसी से नहीं मिलती हूं. प्राइवेसी नाम की भी कोई चीज होती है. इस दौरान दोनों के बीच बहस का मामला बेहद चर्चे में छा गया था.
बीपीएससी कैंडिडेट्स से डील
इसके अलावा बीपीएससी कैंडिडेट्स से डील करने को लेकर भी स्वीटी सेहरावत की खूब चर्चा हुई थी. दरअसल, 70वीं BPSC के बाद बिहार अभ्यर्थियों की ओर से जोरदार प्रदर्शन हुआ था. 13 दिसंबर को परीक्षा हुई थी,जिसमें धांधली का आरोप लगाया गया था. पटना के गांधी मैदान और जेपी गोलंबर पर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया था. पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में IPS अधिकारी स्वीटी सहरावत चर्चा के केंद्र में थी. याद दिला दें कि, इस दौरान उनकी प्रशांत किशोर से भी बहस हुई थी. हालांकि, पूरे स्थिती को उन्होंने संभाल लिया था. जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हो रही थी.
कहां से पढ़ाई पूरी की ?
स्वीटी सेहरावत की पढ़ाई की बात करें तो, दिल्ली के रमजानपुर गांव में उनका जन्म हुआ था. हालांकि, इसके बाद उनका परिवार हरियाणा के सोनीपत में रहने लगा था. उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई यहीं से हुई थी. वही उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्री हासिल किया और डिजाइन इंजीनियर के तौर पर पहली नौकरी की शुरुआत की. लेकिन, इसके बाद दर्दनाक घटना हुई. दरअसल, स्वीटी के पिता का निधन हो गया. यह स्वीटी के लिए बड़ा झटका था. लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी और अपने पिता के सपने को पूरा किया. उन्होंने आगे की तैयारी शुरू कर दी. आखिरकार स्वीटी सहरावत ने नौकरी करते हुए यूपीएससी सिविल सर्विस एक्जाम ऑल इंडिया 187 रैंक के साथ क्लियर कर महिला आईपीएस अधिकारी बनी. जिसके बाद पहली पोस्टिंग औरंगाबाद, दूसरी पटना सिटी अब तीसरी पोस्टिंग पूर्णिया में हुई.
Also Read: Bihar News: मुजफ्फरपुर से इन तीन जिलों में जाना होगा बेहद आसान, फोर लेन सड़क छह लेन में बदलेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










