जगजीवन स्टेडियम में दर्शक बड़े स्क्रीन पर उठा सकेंगे लाइव आइपीएल मैच का लुत्फ

Updated at : 04 May 2024 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
जगजीवन स्टेडियम में दर्शक बड़े स्क्रीन पर उठा सकेंगे लाइव आइपीएल मैच का लुत्फ

बीसीसीआइ की ओर से दानापुर के जगजीवन रेलवे स्टेडियम में 4 और 5 मई को आइपीएल फैन पार्क का आयोजन होगा. बीसीसीआइ प्रतिनिधि एल्विन गायकवाड ने बताया कि फैन पार्क में लाइव आइपीएल मैच का मजा ले सकते है.

विज्ञापन

पटना. बीसीसीआइ की ओर से दानापुर के जगजीवन रेलवे स्टेडियम में 4 और 5 मई को आइपीएल फैन पार्क का आयोजन होगा. बीसीसीआइ प्रतिनिधि एल्विन गायकवाड ने बताया कि फैन पार्क में लाइव आइपीएल मैच का मजा ले सकते है. पटना के लोगों को बड़े स्क्रीन पर आइपीएल के लाइव मैच दिखाये जायेंगे. गायकवाड ने बताया कि इसमें दर्शकों की इंट्री फ्री रहेगी़ साथ ही पानी और वरिष्ठ नागरिकों व बच्चों सहित आयीं महिलाओं के लिए कुर्सी कि व्यवस्था की गयी है. फैन पार्क में मेडिकल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है़. दर्शकों को लकी ड्रॉ के द्वारा खिलाड़ियों के ऑटो ग्राफ वाली टी शर्ट भी दिये जाएंगे़ 12 वर्ष से छोटे बच्चों के लिए प्ले जोन की सुविधा उपलब्ध रहेगी. फैन पार्क में प्रैक्टिस नेट और बॉलिंग मशीन से क्रिकेट के खेल का भी आनंद ले सकते है़ं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन