ePaper

इंटर-मैट्रिक तीसरे दिन की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

Updated at : 05 May 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर-मैट्रिक तीसरे दिन की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर और मैट्रिक विशेष व कंपार्टमेंटल के तहत तीसरे दिन की परीक्षा सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर और मैट्रिक विशेष व कंपार्टमेंटल के तहत तीसरे दिन की परीक्षा सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इंटर विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में विज्ञान, वाणिज्य, और कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई. दूसरी पाली में विज्ञान और कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए गणित और वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा चली. वहीं, मैट्रिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा में पहली पाली में गणित व दूसरी पाली में अंग्रेजी (सामान्य) विषय की परीक्षा आयोजित हुई. इसी के साथ सोमवार को मैट्रिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के सभी मुख्य विषयों की परीक्षा संपन्न हो गयी. मैट्रिक व इंटर की अगली विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा बुधवार को होगी. इंटर में पहली पाली में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए रसायन शास्त्र, वाणिज्य और कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित होगी. वहीं, दूसरी पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए भूगोल विषय, वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अकाउंटेंसी विषय और वोकेशनल के परीक्षार्थियों के लिए फाउंडेशन कोर्स विषय की परीक्षा होगी. वहीं, मैट्रिक में प्रथम पाली में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन