ePaper

Insurance Scam: 20 साल पुराने मामले में सजा का एलान, सीबीआई कोर्ट ने दिया 3 साल का कारावास

Updated at : 01 Jul 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Insurance Scam: पटना में स्थित सीबीआई कोर्ट ने एक पुराने बीमा घोटाला मामले में तीन आरोपियों को दोषी साबित करते हुए 3 साल की कारावास और 67 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है.

विज्ञापन

Insurance Scam: पटना में स्थित सीबीआई कोर्ट ने एक पुराने बीमा घोटाला मामले में तीन आरोपियों को दोषी साबित करते हुए 3 साल की कारावास और 67 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है. यह मामला ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) से जुड़ा है. जिसमें जाली दस्तावेजों के जरिए मवेशियों की फर्जी पॉलिसी बनाकर बिमा क्लेम करने के कोशिश की गई थी.

20 साल पुराना है मामला

सीबीआई ने इस घोटाले की जांच करीब 20 साल पहले यानी 3 मार्च 2005 को शुरू की थी. जांच के दौरान पाया गया कि OICL के कंपनी के सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी अशोक कुमार, सहायक अमरेंद्र कुमार मिश्रा और बीमा एजेंट समीर कांत झा ने मिलकर झूठे नामों और फर्जी दस्तावेजों के सहारे सुपौल जिले के पूर्व विधायक समेत अन्य के नाम पर मवेशी बीमा पॉलिसी जारी की थी. इस फर्जी कार्य के माध्यम से बीमा कंपनी को 50 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया गया.

मुकदमा चलते चलते गुजर गए आरोपी

सीबीआई ने मामले में 30 सितंबर 2005 को आरोपपत्र दाखिल किया था. जिसमें OICL के तत्कालीन डीओ नरेंद्र कुमार मिश्रा, शाखा मैनेजर शिव शंकर गुप्ता, एएओ अशोक कुमार, सहायक अमरेंद्र कुमार मिश्रा, बीमा एजेंट समीर कांत झा और निजी व्यक्ति मोहन मिश्रा को आरोपी बनाया गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

निजी लाभ उठाने की भी कोशिश

मामले की सुनवाई के दौरान शिव शंकर गुप्ता, नरेंद्र कुमार मिश्रा, मोहन मिश्रा और समीर कांत झा की मौत हो गई. ट्रायल के बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी पाया और उन्हें सजा सुनाई. सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने न केवल पद का दुरुपयोग किया, बल्कि कंपनी की आंतरिक व्यवस्ता के साथ छेड़खानी कर निजी लाभ उठाने की भी कोशिश की.

(मृणाल कुमार की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: अब बिहार में उद्योग की बढ़ेगी रफ्तार, इन जिलों में स्थापित होंगे दो विशेष आर्थिक क्षेत्र

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन