एक अक्तूबर तक 11वीं और 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट तैयार करने का दिया निर्देश

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
एक अक्तूबर तक 11वीं और 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट तैयार करने का दिया निर्देश

राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों की त्रैमासिक और 12वीं के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों की त्रैमासिक और 12वीं के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू कर दी गयी है. दूसरे दिन शनिवार को 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी और जियोग्राफी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा 25 सितंबर को और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 27 सितंबर को समाप्त होगी. सभी मान्यता प्राप्त प्लस टू विद्यालय और महाविद्यालय के प्रधान को त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों का रिजल्ट एक अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से तैयार करने को लेकर सूचित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन