पटना सिटी में 111 साल पुरानी परंपरा कायम, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में दिखेगी भव्य आस्था

भगवान जगन्नाथ
पटना सिटी में 131 साल पुरानी भगवान जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा परंपरा इस वर्ष भी जारी है। 15 फीट ऊंचे रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा नगर भ्रमण करेंगे।
पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव
Patna News: पटना सिटी के मच्छहरट्टा के गोपीनाथ गली स्थित 131 वर्ष प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर से पिछले 111 वर्षों से रथयात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है. इस वर्ष भी गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी. रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
15 फीट ऊंचे रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे भगवान
मंदिर के आचार्य रामानंद पांडे ने बताया कि वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को 15 फीट ऊंचे और 16 चक्कों वाले रथ पर विराजमान कराया जाएगा. इसके बाद रथयात्रा अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग से होते हुए लल्लू बाबू के कुचा स्थित मंदिर तक पहुंचेगी.
उन्होंने बताया कि मंदिर में भगवान जगन्नाथ के साथ माता लक्ष्मी भी विराजमान हैं. रथयात्रा के दौरान भगवान की प्रतिमाएं नगर भ्रमण के लिए निकलती हैं.
13 दिनों तक भक्तों को मिलेगा अलग-अलग श्रृंगार दर्शन
आचार्य रामानंद पांडे ने बताया कि मंदिर में भगवान जगन्नाथ 13 दिनों तक प्रवास करेंगे. इस दौरान नवमी से चतुर्दशी तक प्रतिदिन अलग-अलग झांकी और श्रृंगार दर्शन कराया जाएगा.
पहले दिन भगवान गरुड़ वाहन पर दर्शन देंगे. इसके अलावा गोवर्धन पर्वत, श्री लड्डू गोपाल, राजगद्दी और कालिया नाग श्रृंगार जैसी झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी.
गुरु पूर्णिमा पर लौटेगी रथयात्रा, होंगे धार्मिक आयोजन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मौसी बाड़ी से वापस लौटेगी. बेगमपुर जल्ला स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के बाद भगवान जगन्नाथ का प्रवास कराया गया है.
मंदिर न्यास के प्रदीप जैन और प्रबंधक बालाजी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
216 वर्ष पुराने मंदिर में अचल स्वरूप में विराजमान हैं भगवान
पटना सिटी के दीवान मोहल्ला नौजर घाट स्थित 216 वर्ष पुराने जगन्नाथ बाड़ी मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की अचल प्रतिमाएं विराजमान हैं.
मंदिर के पुजारी आचार्य विष्णुकांत झा ने बताया कि यहां प्रतीकात्मक रथयात्रा के बाद पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया. रथ वापसी के दिन 29 जुलाई को मंदिर में अचल उत्सव और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होगा.
26 जुलाई को निकलेगी नगर भ्रमण शोभायात्रा
महाराजा कुंवर रूप नारायण सिंह ट्रस्ट के कमल नयन श्रीवास्तव और सचिव संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की नगर भ्रमण शोभायात्रा 26 जुलाई को मंदिर परिसर से निकाली जाएगी.
यह शोभायात्रा गायघाट स्थित चैतन्य मंदिर होते हुए वापस जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी. आयोजन को लेकर मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










