पटना में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 1.151 किलो सूखे नशे के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: पटना पुलिस ने बिहटा और नेउरा इलाके में फैले सूखे नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है. एक बड़ी कार्रवाई में 1.151 किलोग्राम स्मैक के साथ दो महिलाओं सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब इस गिरोह के सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

पटना से मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

विज्ञापन

Patna News : राजधानी से सटे बिहटा और नेउरा इलाके में बढ़ते सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नेउरा थाना पुलिस ने 1.151 किलोग्राम स्मैक के साथ दो महिलाओं समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 1715 पुड़िया स्मैक, एक ऑटो और 4,298 रुपये नकद बरामद किए हैं.

गुप्त सूचना पर मधुपुर पुल के पास हुई कार्रवाई

नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के अनुसार, 15 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि नेउरा थाना क्षेत्र में एक ऑटो से घूम-घूमकर स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 दानापुर के नेतृत्व में नेउरा थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम बनाई गई. इसके बाद टीम ने मधुपुर पुल के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया.

तलाशी में बरामद हुई 1715 पुड़िया स्मैक

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली. तलाशी के क्रम में ऑटो सवार दोनों महिलाओं के पास से पांच काले रंग की पॉलीथिन में रखी 1715 पुड़िया स्मैक बरामद हुई. बरामद स्मैक का कुल वजन 1.151 किलोग्राम बताया गया है. इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

बरामद हुई 1715 पुड़िया स्मैक
बरामद हुई 1715 पुड़िया स्मैक

दो महिलाओं समेत तीन आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी रोमा कुमारी (20 वर्ष), खुशी कुमारी (21 वर्ष) और मसौढ़ी थाना क्षेत्र निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, रोमा कुमारी और खुशी कुमारी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं.

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का मानना है कि बरामद स्मैक की बड़ी खेप को स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री के लिए लाया गया था. अब पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन और मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने में जुटी है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस मामले में नेउरा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा, नेउरा थानाध्यक्ष जगदीप राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन