प्रतिदिन शिक्षकों ने बच्चों को क्या पढ़ाया, विभाग को दी जायेगी जानकारी

Published by : AMBER MD Updated At : 29 Sep 2025 7:07 PM

विज्ञापन

अब इसमें शिक्षकों के नाम से यह अपडेट किया जायेगा कि प्रतिदिन उन्होंने क्लास में बच्चों को क्या पढ़ाया और होमवर्क क्या दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्रतिदिन क्या पढ़ाया जा रहा है, इसे अपडेट कर शिक्षा विभाग को अवगत कराना होगा. वर्तमान में स्कूलों में हो रही प्रतिदिन की पढ़ाई की जानकारी प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक विभाग को दिया करते हैं. अब इसमें शिक्षकों के नाम से यह अपडेट किया जायेगा कि प्रतिदिन उन्होंने क्लास में बच्चों को क्या पढ़ाया और होमवर्क क्या दिया है. इस कार्य में वर्ग मॉनीटर का भी सहयोग लिया जायेगा. शिक्षा विभाग से मिले निर्देश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने इस संबंध में स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किया है. यह बदलाव शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए किया गया है.

किस शिक्षक ने क्या पढ़ाया वर्ग माॅनीटर प्रधानाध्यापक को करेंगे रिपोर्ट

अब प्रतिदिन के हर वर्ग में किस शिक्षक ने क्या पढ़ाया और क्या होमवर्क दिया गया, पिछले गृहकार्य का निरीक्षण किया या नहीं, कंप्यूटर शिक्षक ने कंप्यूटर पढ़ाया या नहीं, खेल वाली घंटी में खेल हुई या नहीं, आइसीटी लैब, पुस्तकालय का प्रयोग हुआ या नहीं इसे अपडेट किया जाना है. इसके साथ ही बच्चे अपने शिक्षक की पढ़ाई से संतुष्ट हैं या नहीं, वर्ग मॉनिटर इसकी सूची भी तैयार कर प्रधानाध्यापक को समर्पित करेंगे. प्रतिदिन वर्ग मॉनिटर से प्राप्त उस सूची को प्रधानाध्यापक विभाग के संबंधित वरीय अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे. इसमें यूथ क्लब के सदसस्यों की भी सहायता ली जायेगी.

स्कूलों की साफ-सफाई का भी ध्यान रखेंगे मॉनीटर

स्कूल परिसर की सफाई होने के बाद वर्ग मॉनीटर की जिम्मेदारी बढ़ा गयी है. वर्ग मॉनीटर अपनी कक्षा में साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे. यदि कोई बच्चा कक्षा को कागज का टुकड़ा, टॉफी या बिस्किट के छिलका को कक्षा में फेंकता है तो वर्ग मॉनीटर की जिम्मेदारी होगी उक्त बच्चे को समझाये. यदि इसके बाद में कोई कक्षा को गंदा करता है, तो मॉनीटर अपने क्लास टीचर और प्रधानाध्यापक को रिपोर्ट करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन