Industry In Bihar: बिहार के इन 5 जिलों में बनेगा इंडस्ट्रियल हब, अब रोजगार के लिए नहीं पड़ेगी बाहर जाने की जरूरत

Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Aug 2025 8:31 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Industry In Bihar: बिहार के 5 जिलों में इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है. इसके लिए 2628 एकड़ जमीन की जरूरत है. जमीन अधिग्रहण के लिए कैबिनेट ने 814 करोड़ की मंजूरी दी. बिहार में ही इंडस्ट्रियल हब बनने से लोगों को अब रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

Industry In Bihar: बिहार के लोगों को अब रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बिहार सरकार की तरफ से राज्य के पांच जिलों में इंडस्ट्रियल हब बनाने की योजना तैयार कर ली गई है. दरअसल, बुधवार को हुए कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से राज्य के पांच जिलों में नये इंडस्ट्रियल हब स्थापित करने के उद्योग विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी.

इन 5 जिलों में बनेगा इंडस्ट्रियल हब

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ.एस सिद्धार्थ ने बताया कि बेगूसराय, पटना, सीवान, सहरसा और मधेपुरा जिले में नये औद्योगिक क्षेत्र को मंजूरी दी गई. इन पांच नये औद्योगिक क्षेत्र के लिए 2628 एकड़ जमीन की जरूरत है. इस जमीन के अधिग्रहण के लिए कैबिनेट ने 814 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इसके अलावा गोपालगंज में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को भी मंजूरी दी गई.

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार होने से इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी. अपने ही राज्य में रोजगार मिलने से लोगों को बाहर दूसरे राज्य में जाकर नौकरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एसीएस ने बताया कि अमृतसर कोलकाता इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए 1300 एकड़ अधिग्रहण को मंजूरी दी गई. इस पर 416 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

नये औद्योगिक क्षेत्र के लिए किस जिले में कितनी जमीन-

  1. पटना जिला के बख्तियारपुर में 500 एकड़ जमीन के लिए 219 करोड़ की स्वीकृति दी गई है.
  2. सीवान के मैरवा में इंडस्ट्रियल हब में 167.34 एकड़ जमीन के लिए 113.92 करोड़ की स्वीकृति.
  3. बेगूसराय के कुसमौत में 991 एकड़ जमीन के लिए 351.59 करोड़ रुपए की स्वीकृति अधिग्रहण आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार के माध्यम से.
  4. सहरसा के वनगांव में 420.62 एकड़ जमीन के लिए 88.01 करोड़ रुपये की स्वीकृति.
  5. मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में 276.52 एकड़ भूमि के लिए 41.26 करोड़ की स्वीकृति.

Also Read: Patna AIIMS: पटना एम्स के 2 डॉक्टरों पर सीबीआई ने दर्ज की FIR, बड़ा फर्जीवाड़ा कर ली थी नौकरी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन