कैंपस : पटना सायंस कॉलेज में आज आयोजित होगी इंडक्शन मीट

पटना सायंस कॉलेज की ओर से नये सत्र में रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए शनिवार को इंडक्शन मीट का आयोजन किया जायेगा
संवाददाता, पटना पटना सायंस कॉलेज की ओर से नये सत्र में रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए शनिवार को इंडक्शन मीट का आयोजन किया जायेगा. इंडक्शन मीट में विद्यार्थियों और अभिभावकों को पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देने के साथ ही कॉलेज के रूल-रेगुलेशन के बारे में भी जानकारी दी जायेगी. इंडक्शन मीट में विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता के बारे में जानकारी देने के साथ ही कॉलेज की ओर से आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी बताया जायेगा. इससे पहले विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में मंगलवार को इंडक्शन मीट आयोजित की जा चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










