इंडिगो के क्रू रोस्टर और शेड्यूलिंग सॉफ्टवेयर में खराबी से 5 फ्लाइट्स कैंसिल, पटना और दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे रहे हजारों यात्री

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Dec 2025 7:57 AM

विज्ञापन

इंडिगो फ्लाइट की फाइल फोटो

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो की तकनीकी समस्या का बड़ा असर दिखा. क्रू रोस्टर और शेड्यूलिंग सिस्टम फेल होने से कई उड़ानें देर से चलीं और दिल्ली-पटना रूट की तीन फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं. जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Patna Airport: इंडिगो एयरलाइन के क्रू रोस्टर और शेड्यूलिंग सॉफ्टवेयर में अचानक आई तकनीकी खराबी का असर देशभर की उड़ानों पर पड़ा. इसका सबसे ज्यादा असर पटना एयरपोर्ट पर दिखा, जहां बुधवार को दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट की तीन जोड़ी फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा. इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा उड़ानें एक से तीन घंटे की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई.

पटना और दिल्ली में 1000 से अधिक यात्री फंसे

सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात तक दिल्ली और पटना मिलाकर लगभग 1000 यात्री फंसे रहे. कई यात्री शादी-विवाह या जरूरी काम से यात्रा कर रहे थे. इन यात्रियों ने बताया कि उन्होंने 15 से 18 हजार रुपए तक में टिकट बुक किए थे, लेकिन फ्लाइट रद्द होने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा. एयरपोर्ट टर्मिनल पर दिनभर भीड़ रही. कई यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट रद्द होने की जानकारी उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मिली. एयरलाइन ने यात्रियों को या तो रिफंड देने या यात्रा तिथि आगे बढ़ाने का विकल्प दिया है.

गुरुवार सुबह की दो फ्लाइटें भी रद्द रहेंगी

सूत्रों ने बताया कि तकनीकी खराबी अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है. इसी कारण गुरुवार सुबह की कोलकाता और दिल्ली की एक-एक फ्लाइट भी रद्द रखी गई है. इंडिगो ने बयान जारी कर कहा है कि सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या अगले एक-दो दिनों में ठीक कर ली जाएगी. इसके बाद उड़ान संचालन सामान्य हो जाएगा.

टर्मिनल पर अफरा-तफरी, स्टाफ भी परेशान

देरी और रद्दीकरण की वजह से पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. कई यात्री लगातार अधिकारियों से जानकारी मांगते रहे, जबकि एयरलाइन स्टाफ भी यात्रियों को मैनेज करने में जुटा रहा. कुछ यात्रियों को अन्य विमानों में एडजस्ट कर रवाना किया गया, लेकिन अधिकतर को इंतजार करना पड़ा. तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित उड़ानों की वजह से बुधवार पटना एयरपोर्ट पर पूरे दिन उथल-पुथल का माहौल रहा.

Also Read: Bihar Politics: सदन के अंदर एक ही फ्रेम में दिखा तीन दलों का ‘परिवारवाद’, पिता आगे, मां पीछे, बगल में बैठी समधन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन