डाक विभाग की प्रीमियम सेवा: 24 और 48 घंटे में डिलीवरी की गारंटी, देरी पर मिलेगा पैसा वापस

India Post: डाक विभाग ने 24 और 48 घंटे में डिलीवरी वाली प्रीमियम स्पीड पोस्ट सेवा शुरू करने की तैयारी की है. समय पर डिलीवरी नहीं होने पर ग्राहकों को मनी-बैक गारंटी मिलेगी.
पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
India Post: डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए अपनी प्रीमियम डाक और पार्सल सेवाओं को और अधिक तेज और भरोसेमंद बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. इसके तहत 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट जैसी नई सेवाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है.
24 और 48 घंटे में डिलीवरी का लक्ष्य
डाक विभाग के अनुसार, 24 स्पीड पोस्ट सेवा में पार्सल 24 घंटे के भीतर और 48 स्पीड पोस्ट में 48 घंटे के भीतर डिलीवरी का लक्ष्य रखा गया है. तय समय में डिलीवरी नहीं होने पर ग्राहकों को पूरा पैसा वापस करने का प्रावधान होगा.
जल्द कई शहरों में शुरू होगी सेवा
फिलहाल यह सेवा दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में उपलब्ध है. अब इसे चरणबद्ध तरीके से पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में भी शुरू किया जाएगा.
ट्रैकिंग और OTP आधारित डिलीवरी
इन प्रीमियम सेवाओं में OTP आधारित सुरक्षित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग और SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. इससे पार्सल की सुरक्षा और पारदर्शिता और मजबूत होगी.
बिजनेस और ई-कॉमर्स के लिए खास सुविधा
डाक विभाग ने व्यापारियों और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए फ्री पिक-अप, “बुक नाउ-पे लेटर” और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सुविधाएं भी शुरू की हैं, जिससे लॉजिस्टिक्स तेज और आसान हो सके.
ALSO READ: IGIMS में पहली बार 8 माह के शिशु की सफल रोबोटिक सर्जरी, नवजातों के इलाज में नई शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










